फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CPI Inflation Retail inflation declined, estimated to decrease to 5.9% in March from 6.58% in February

लॉकडाउन के बीच राहत, मार्च में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.9 फीसदी पहुंची

Mon, 13 Apr 2020 06:39 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 13 Apr 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
CPI Inflation Retail inflation declined, estimated to decrease to 5.9% in March from 6.58% in February
मार्च में खुदरा महंगाई दर में आई गिरावट - फोटो : PTI
लॉकडाउन के बीच मार्च महीने में खुदरा महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली है। कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहे देश के लिए यह एक राहत भरी खबर है। सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2020 में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.91 प्रतिशत हो गई है। वहीं, इससे पहले फरवरी में खुदरा महंगाई दर 6.58 फीसदी थी। एक महीने के अंदर खुदरा महंगाई दर में यह गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में ज्यादातर कारोबार ठप हो चुके हैं। हालांकि, जरूरी चीजों का उत्पादन लगातार हो रहा है। वहीं, लॉकडाउन के दौरान कई जरूरी सामानों की मांग भी बढ़ी है। ऐसे में बंदी के दौरान खुदरा महंगाई दर में आई गिरावट एक बड़ी राहत की खबर है।
विज्ञापन


फरवरी महीने के मुकाबले मार्च महीने में खुदरा महंगाई दर में भले ही कमी आई है, लेकिन अगर पिछले साल से तुलना की जाए तो यह काफी ज्यादा है। बता दें कि मार्च 2019 में खुदरा महंगाई दर 2.86 फीसदी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed