फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   country loses 7 billion Dollar every year due to lack of oral care, 90 percent of Indians have dental problem

Oral Care: ओरल केयर के अभाव में देश को हर साल 7.2 अरब डॉलर का नुकसान, 90 फीसदी भारतीयों को दांतों की समस्या

Mon, 30 Jun 2025 04:00 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 30 Jun 2025 04:00 AM IST
सार

ओरल हेल्थ मूवमेंट पहल के तहत देश के 700 जिलों और 18,000 से अधिक पिन कोड पर अब तक 45 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से सिर्फ 10 फीसदी लोगों को ही पांच में से पांच और 24 फीसदी को सबसे कम एक स्कोर मिला है। स्क्रीनिंग के आंकड़े बताते हैं कि 41 फीसदी लोगों में कैविटी होने का खतरा काफी अधिक है।

विज्ञापन
country loses 7 billion Dollar every year due to lack of oral care, 90 percent of Indians have dental problem
ओरल हेल्थ - फोटो : Freepik.com

विस्तार

ओरल हेल्थ पर ध्यान नहीं देने के कारण 90 फीसदी भारतीयों को दांतों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह न सिर्फ कैंसर जैसी बीमारियों की वजह बन रहा है, बल्कि देश को हर साल 7.2 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) की एमडी एवं सीईओ प्रभा नरसिम्हन ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, ओरल हेल्थ में भारत का स्कोर पांच में से 2.6 है। इसकी प्रमुख वजह ओरल केयर का अभाव है। आलम यह है कि 80 फीसदी शहरी भारतीय रात में ब्रश नहीं करते हैं। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले 55 फीसदी लोग प्रतिदिन एक बार भी ब्रश नहीं करते हैं। यह बड़ी समस्या है, जिसके समाधान के लिए कोलगेट पामोलिव आठ दशक से अधिक समय से भारत में ओरल केयर पर काम कर रही है। कंपनी ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता के तहत भारत में ओरल हेल्थ मूवमेंट चला रही है।
विज्ञापन


45 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग
प्रभा बताती हैं कि ओरल हेल्थ मूवमेंट पहल के तहत देश के 700 जिलों और 18,000 से अधिक पिन कोड पर अब तक 45 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से सिर्फ 10 फीसदी लोगों को ही पांच में से पांच और 24 फीसदी को सबसे कम एक स्कोर मिला है। स्क्रीनिंग के आंकड़े बताते हैं कि 41 फीसदी लोगों में कैविटी होने का खतरा काफी अधिक है, जबकि 44 फीसदी लोग मसूड़े की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2-2-2 के फॉमूर्ले से जड़ से मिटाएं समस्या
प्रभा बताती हैं कि ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए 2-2-2 का फॉर्मूला अपना सकते हैं। इसका मतलब है कि प्रतिदिन कम-से-कम दो मिनट तक दो बार ब्रश करें। इस पर बमुश्किल दो रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि लोग मोबाइल फोन की मदद से घर बैठे ओरल हेल्थ की जांच करा सकें, इसके लिए हमने इंडियन डेंटल एसोसिएशन से साझेदारी कर 50,000 डेंटिस्ट का नेटवर्क तैयार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed