{"_id":"6773300e6550357ddb0389e5","slug":"counterpoint-research-smartphone-tracker-report-indians-buying-most-cheap-smartphones-5g-share-increased-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: सस्ता स्मार्टफोन सबसे ज्यादा खरीद रहे भारतीय, कुल बिक्री में 5जी का हिस्सा बढ़कर 81 फीसदी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Report: सस्ता स्मार्टफोन सबसे ज्यादा खरीद रहे भारतीय, कुल बिक्री में 5जी का हिस्सा बढ़कर 81 फीसदी
Tue, 31 Dec 2024 05:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 31 Dec 2024 05:13 AM IST
सार
रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवानी कंपनी मीडियाटेक 54 फीसदी हिस्सेदारी के साथ भारतीय स्मार्टफोन चिपसेट बाजार में दबदबा कायम रखा है। प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 35 फीसदी हिस्सेदारी के साथ एपल सबसे आगे और क्वालकॉम 28 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन (सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारतीय स्मार्टफोन बाजार का बिक्री के लिहाज से 2024 की जुलाई-सितंबर अवधि (तीसरी तिमाही) में रिकॉर्ड प्रदर्शन रहा है। इस दौरान सालाना आधार पर संख्या के लिहाज से तीन फीसदी और मूल्य के आधार पर 12 फीसदी अधिक स्मार्टफोन बिके। काउंटरपॉइंट रिसर्च की स्मार्टफोन ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, कुल बिक्री में 5जी मोबाइल फोन की हिस्सेदारी 81 फीसदी रही। इनमें भी 93 फीसदी 5जी स्मार्टफोन की कीमत 10,001-15,000 रुपये थी। यह बताता है कि बजट अनुकूल 5जी स्मार्टफोन भारतीयों की पसंद बना हुआ है।
विज्ञापन
चीनी ब्रांड पर मेक इन इंडिया का असर नहीं
भारत में चीनी, घरेलू और अन्य वैश्विक स्मार्टफोन ब्रांड की बाजार हिस्सेदारी पांच वर्षों में एक जैसी रही है। मेक इन इंडिया के तहत स्थानीय स्तर पर स्मार्टफोन बनाने के सरकार के प्रयासों के बावजूद भारतीय बाजार में चीनी कंपनियों का दबदबा बना है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन चिपसेट में मीडियाटेक सबसे आगे
रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवानी कंपनी मीडियाटेक 54 फीसदी हिस्सेदारी के साथ भारतीय स्मार्टफोन चिपसेट बाजार में दबदबा कायम रखा है। प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 35 फीसदी हिस्सेदारी के साथ एपल सबसे आगे और क्वालकॉम 28 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर है। यह इन कंपनियों द्वारा किफायतीपन और तकनीकी प्रगति के कारण विकास को दर्शाता है।
विज्ञापन
चिपसेट उद्योग में भारत के पास बेहतरीन मौका
अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण चीन चुनौतियों का सामना कर रहा है। अमेरिका सुरक्षा चिंताओं और डाटा गोपनीयता के कारण चीनी चिपसेट निर्माताओं को काली सूची में डालने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में भारत के पास बेहतरीन अवसर है और वह अपने चिपसेट उद्योग को नए सिरे से खड़ा करने के लिए बड़े कदम उठा रहा है।