फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Counterfeit goods cause losses over Rs 1 lakh crore annually, says ASPA

नकली सामान से हर साल भारत को हो रहा है एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान

Mon, 12 Aug 2019 11:13 AM IST
Bani Kalra बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 12 Aug 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
Counterfeit goods cause losses over Rs 1 lakh crore annually, says ASPA
Counterfeit goods - फोटो : Social

भारत में कई ऐसे सेक्टर हैं जहां नकली उत्पादों से देश को हर साल एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। लिहाजा ऐसे में इसके बारे में सही जागरुकता फैलाने और इसके खिलाफ समाधान निकालने की जरूरत है। प्रमाणन उद्योग संगठन एएसपीए ने यह बात कही है। आपको बता दें कि इस संगठन के 60 सदस्य हैं। 

विज्ञापन

सालाना 50 हजार करोड़ रुपए की बचत

संघ ने ब्रांड, आय और दस्तावेजों की सेफ्टी के लिए टेक्नोलॉजी को अपनाने पर जोर दिया है। ASPA के अध्यक्ष नकुल पासरिचा ने बताया कि ‘नकली उत्पादों से भारत को हर साल करीब 1.05 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। ऐसे में अगर जागरुकता और निगरानी का सही इस्तेमाल करके नकली उत्पादों पर 50 फीसदी भी रोक लगा दी जाए जो भारत को सालाना 50 हजार करोड़ रुपए की बचत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

भारत में सबसे ज्यादा नकली दवाईयां बनती हैं। और इस बारे में पासरिचा ने कहा कि सरकार को इस संबंध में उचित कदम उठाने की सख्त जरूरत है क्योंकि नकली दवाइयां आम लोगों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। बीते कुछ सालों में दुनियाभर में होने वाले व्यापार में नकली सामानों की हिस्सेदारी काफी बढ़ कर 3.3 फीसदी तक पहुंच गई है। ऐसे में अब समय है नकली उत्पादों पर रोक लगाने के लिए नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करना। जो टेक्नोलॉजी भारत में फ़िलहाल नहीं है उसे जल्द ही भारत में लाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed