{"_id":"5ec3a469d986db4e28710738","slug":"coronavirus-lockdown-rs-6-lakh-45-thousands-crore-worth-loans-psbs-during-1-march-15-may-says-nirmala-sitharaman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बैंकों ने ढाई महीने में दिए 6.45 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी: वित्त मंत्री","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सरकारी बैंकों ने ढाई महीने में दिए 6.45 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी: वित्त मंत्री
Tue, 19 May 2020 02:49 PM IST
अनवर अंसारी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 19 May 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने लघु और मझोले उद्योगों (एमएसएमई), कृषि और खुदरा सहित विभिन्न क्षेत्रों को एक मार्च से 15 मई के बीच 6.45 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी। इन बैंकों ने आठ मई तक 5.95 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक ट्वीट में कहा कि एक मार्च से 15 मई के बीच पीएसबी ने 6.45 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण स्वीकृत किए। इनमें 54.96 लाख खाते एमएसएमई, कृषि और खुदरा क्षेत्र के हैं। ऋण देने में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, क्योंकि आठ मई तक ये आंकड़ा 5.95 लाख करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 20 मार्च से 15 मई के दौरान आपातकालीन ऋणों और कार्यशील पूंजी में वृद्धि के रूप में 1.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी।
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने लॉकडाउन की घोषणा के तुरंत बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में अपने मौजूदा एमएसएमई और कॉरपोरेट कर्जदारों को धन देने के लिए एक आपातकालीन ऋण व्यवस्था शुरू की।
इस योजना के तहत बैंक कार्यशील पूंजी सीमा पर आधारित मौजूदा कोष का 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर्ज के रूप में देते हैं, जिसकी सीमा अधिकतम 200 करोड़ रुपये है।
Loans worth over Rs 6.45 lakh crore were sanctioned by PSBs during March 1 – May 15 for 54.96 lakh accounts from MSME, Retail, Agriculture & Corporate sectors; A notable increase compared to the Rs 5.95 lakh crore sanctioned as of May 8. @FinMinIndia @RBI @DFS_India @PIB_India
— NSitharamanOffice (@nsitharamanoffc) May 19, 2020