फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   coronavirus impact America Economy drops by 33 percent in second quarter

झटका: अमेरिकी अर्थव्यवस्था में दूसरी तिमाही में 33 फीसदी की बड़ी गिरावट

Fri, 31 Jul 2020 11:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 31 Jul 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
coronavirus impact America Economy drops by 33 percent in second quarter
Donald Trump - फोटो : twitter

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अप्रैल-जून तिमाही में 33 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। वृद्धि के लिहाज से यह अब तक की सबसे खराब तिमाही रही। इस दौरान कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण कंपनियों को कामकाज बंद करना पड़ा जिससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा और बेरोजगारी बढ़कर 14.7 फीसदी पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


पहले 1958 में आई थी 10 फीसदी की गिरावट
इससे पहले, आइजनहावर प्रशासन के दौरान साल 1958 में अर्थव्यवस्था में 10 फीसदी की गिरावट आई थी। वाणिज्य मंत्रालय के दूसरी तिमाही के दौरान सकल घरेलू उत्पाद, सामानों और सेवाओं के कुल उत्पादन में गिरावट के आंकड़े 1947 के बाद से अब तक रिकॉर्ड में दर्ज सबसे बड़ी गिरावट को दर्शाते हैं। 
विज्ञापन


11 साल से जारी आर्थिक वृद्धि पर विराम
जनवरी-मार्च में अर्थव्यवस्था में पांच फीसदी की गिरावट आई थी। इसी दौरान अर्थव्यवस्था ने कोविड-19 संकट के कारण आधिकारिक रूप से मंदी में प्रवेश किया। इसके साथ अमेरिका की 11 साल से जारी आर्थिक वृद्धि पर विराम लग गया। पिछली तिमाही में गिरावट का मुख्य कारण उपभोक्ता व्यय में कमी है, जिसका आर्थिक गतिविधियों में करीब 70 फीसदी योगदान है। ग्राहकों का खर्च सालाना आधार पर 34 फीसदी गिरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार बाजार पर बुरा असर
इसकी वजह यात्रा पर पाबंदी, लॉकडाउन के कारण कई रेस्तरां, बार, मनांरेजन स्थलों और अन्य खुदरा प्रतिष्ठानों का बंद होना है। आंकड़ों के अनुसार व्यापार निवेश और रिहायशी मकान की मांग में भी गिरावट दर्ज की गई है। कर संग्रह में कमी से सरकार का खर्च प्रभावित हुआ। इन सबसे अर्थव्यवस्था का मुख्य स्तंभ रोजगार बाजार पर बुरा असर पड़ा है। करोड़ों की संख्या में रोजगार प्रभावित हुए। 


लगातार 18वें महीने छंटनी के शिकार 10 लाख से अधिक लोगों ने बेरोजगार लाभ के लिए आवेदन किए। अब तक करीब एक तिहाई नौकरियां फिर से सृजित हुई हैं लेकिन संक्रमण के बढ़ते मामले से रोजगार बाजार पर आगे असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed