फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Corona pandemic Public preferred Mutual funds investment for depositing money

म्यूचुअल फंड निवेश: महामारी में भी पैसे बचाने का बना पसंदीदा साधन, पहली लहर के दौरान 72 फीसदी लोगों ने चुना

Fri, 08 Oct 2021 04:15 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Oct 2021 04:15 AM IST
सार

फिनडोक समूह ने निवेश को लेकर 10,000 से ज्यादा मौजूदा ग्राहकों से बातचीत के आधार पर एक सर्वे किया। सर्वे में शामिल उत्तरदाताओं ने बताया कि उन्होंने निवेश के लिए जिन साधनों का चुनाव किया, उनमें म्यूचुअल फंड सबसे बेहतर विकल्प है।

विज्ञापन
Corona pandemic Public preferred Mutual funds investment for depositing money
म्यूचुअल फंड निवेश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊंचे रिटर्न की वजह से म्यूचुअल फंड महामारी में भी निवेश का सबसे आकर्षक साधन बना हुआ है। इसके बाद लोगों ने इक्विटी में निवेश किया है। वित्तीय सलाहकार कंपनी फिनडोक समूह के सर्वे के मुताबिक, करीब 72 फीसदी लोगों ने महामारी की पहली लहर के दौरान निवेश के लिए म्यूचुअल फंड का विकल्प चुना। 

विज्ञापन


यह सर्वे समूह के 10,000 से ज्यादा मौजूदा ग्राहकों से बातचीत पर आधारित है। इनमें करीब 63 फीसदी लोगों ने इन फंडों में निवेश करने के अपने फैसले पर खुशी जताई है। सर्वे में शामिल उत्तरदाताओं ने बताया कि उन्होंने निवेश के लिए जिन साधनों का चुनाव किया है, उनमें म्यूचुअल फंड के बाद इक्विटी सबसे बेहतर विकल्प है। फनडोक समूह के प्रबंध निदेशक हेमंत सूद ने कहा कि सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि इक्विटी के बाद म्यूचुअल फंड निवेश का सबसे पसंदीदा साधन रहा है। बेहतर रिटर्न की वजह से इसमें आगे भी तेजी आने की संभावना है। 
विज्ञापन


शेयर बाजार में कंपनियों के साथ धोखाधड़ी में वृद्धि
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्णकालिक सदस्य एसके मोहंती ने बृहस्पतिवार को कहा कि शेयरों में खुदरा निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने के बीच धोखाधड़ी की सूचना देने वाली कंपनियों की संख्या बढ़ना एक खतरनाक प्रवृत्ति है।इसमें कमी लाने के लिए प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि 65 फीसदी कंपनियों ने इस साल धोखाधड़ी की घटनाओं की सूचना दी है। इसकी प्रमुख वजह संवेदनशील जानकारी तक अनधिकृत पहुंच है। इसे रोकने के लिए सेबी ने पिछले साल सामान्य जांच विभाग से एक अलग कॉरपोरेट धोखाधड़ी जांच विभाग बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed