{"_id":"5e56eab88ebc3ef389624ffa","slug":"cooperative-banks-can-give-loan-to-msme-on-low-interest-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को भी कम ब्याज पर कर्ज दे सकेंगे सहकारी बैंक","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को भी कम ब्याज पर कर्ज दे सकेंगे सहकारी बैंक
Thu, 27 Feb 2020 03:31 AM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 27 Feb 2020 03:31 AM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को वित्तीय मदद मुहैया कराने की तीन बड़ी योजनाओं में गैर अनुसूचित शहरी और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों को भी शामिल किया है। इसमें क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट, क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी स्कीम और ब्याज छूट जैसी योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बताया कि इस क्षेत्र को कर्ज देने में एनबीएफसी की भागीदारी अभी 13 फीसदी है। अगर गैर अनुसूचित शहरी और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों को भी इसमें शामिल किया जाता है, तो योजना की पहुंच और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, खासतौर से दूरदराज के इलाकों में छोटे उद्योगों को काफी लाभ मिलेगा। इस कदम से एक तरफ तो कर्जदाताओं में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और वित्तीय क्षेत्र में समानता आएगी, दूसरी ओर ग्राहकों के सामने भी अपनी सुविधा और पहुंच के अनुरूप कर्ज लेने के ज्यादा विकल्प होंगे।
विज्ञापन