फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Consumer Affairs Secretary Rohit Singh says Onion will come below Rs 40 by January

Onion: जनवरी तक 40 रुपये के नीचे आएगा प्याज, उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित सिंह ने कही यह बात

Tue, 12 Dec 2023 06:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 12 Dec 2023 06:43 AM IST
सार

सरकार ने घरेलू बाजार में कीमतें काबू में रखने के लिए अगले साल मार्च तक प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस पर सचिव ने कहा, निर्यात प्रतिबंध से किसानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह व्यापारियों का एक छोटा समूह है, जो भारतीय और बांग्लादेश के बाजारों में कीमतों के बीच अंतर का फायदा उठा रहा है।

विज्ञापन
Consumer Affairs Secretary Rohit Singh says Onion will come below Rs 40 by January
प्याज। - फोटो : संवाद

विस्तार

सरकार को उम्मीद है कि जनवरी तक प्याज की मौजूदा औसत कीमत 57.02 रुपये से घटकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे आ जाएगी। प्याज की कीमतें 40 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे कब तक आने की उम्मीद है...इस पर उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, बहुत जल्द...जनवरी। सोमवार को सिंह ने डेलॉय ग्रोथ विद इम्पैक्ट गवर्नमेंट समिट’ में बताया, किसी ने कहा है कि यह (कीमत) 100 रुपये प्रति किलोग्राम को छू जाएगी। हमने कहा, यह कभी भी 60 रुपये प्रति किलोग्राम को पार नहीं करेगी। सोमवार सुबह प्याज की अखिल भारतीय औसत कीमत 57.02 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

विज्ञापन

निर्यात प्रतिबंध से किसानों पर असर नहीं
सरकार ने घरेलू बाजार में कीमतें काबू में रखने के लिए अगले साल मार्च तक प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस पर सचिव ने कहा, निर्यात प्रतिबंध से किसानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह व्यापारियों का एक छोटा समूह है, जो भारतीय और बांग्लादेश के बाजारों में कीमतों के बीच अंतर का फायदा उठा रहा है। उन्होंने कहा, जो व्यापारी अलग-अलग कीमतों का फायदा उठा रहे थे, उन्हें नुकसान होगा। पर, इससे भारतीय उपभोक्ताओं को लाभ होगा। इस साल एक अप्रैल से चार अगस्त के बीच 9.75 लाख टन प्याज का निर्यात किया गया। मूल्य के लिहाज से शीर्ष तीन आयातक बांग्लादेश, मलयेशिया और संयुक्त अरब अमीरात हैं।

विज्ञापन

लहसुन 400 रुपये किलो एक हफ्ते में दोगुना महंगा
प्याज की कीमतों के बाद अब लहसुन के भी दाम चढ़ने लगे हैं। एक हफ्ते में लहसुन के दाम दोगुना बढ़कर खुदरा बाजार में 400 रुपये किलो के करीब पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र में फसल खराब होने से आपूर्ति कम हो गई है। इससे घरेलू बाजार में लहसुन की कीमतें बढ़ने लगी हैं। घरेलू बाजारों में आपूर्ति के लिए कारोबारियों को अब गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान से लहसुन मंगाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा, किराया और अन्य स्थानीय कर से लहसुन की कीमतों पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed