फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress targets PM Modi over H-1B visa fee hike, says strategic silence has become a burden

H-1B Visa: कांग्रेस ने एच1-बी वीजा शुल्क बढ़ोतरी पर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- ‘रणनीतिक चुप्पी’ बन गई बोझ

Sat, 20 Sep 2025 01:48 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 20 Sep 2025 01:48 PM IST
सार

कांग्रेस ने एच-1 वीजा शुल्क बढ़ाने के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा हैं। गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि अब प्रधानमंत्री मोदी की “रणनीतिक चुप्पी” और 'शोर-शराबा' की प्राथमिकता भारत और उसके नागरिकों के राष्ट्रीय हित के लिए बोझ बन गई है।
 

विज्ञापन
Congress targets PM Modi over H-1B visa fee hike, says strategic silence has become a burden
एच-1 वीजा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एच-1 वीजा शुल्क बढ़ाने के फैसले को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। पार्टी ने मोदी को "कमजोर" प्रधानमंत्री करार देते हुए कहा कि उनकी "रणनीतिक चुप्पी" और "शोर-शराबे वाले दिखावे" अब बोझ बन गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: घनसोली सुरंग निर्माण में बड़ी सफलता, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी रहे मौजूद

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एच1-बी वीजा पर हाल के फैसले से अमेरिकी सरकार ने भारत के सर्वश्रेष्ठ और प्रतिभाशाली लोगों के भविष्य पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि मुझे अभी भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का साहस याद है, जब अमेरिका में एक महिला आईएफएस राजनयिक का अपमान किया गया था। गोगोई ने आरोप लगाया कि अब प्रधानमंत्री मोदी की “रणनीतिक चुप्पी” और 'शोर-शराबा' की प्राथमिकता भारत और उसके नागरिकों के राष्ट्रीय हित के लिए बोझ बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया कि आठ साल बाद, राहुल गांधी एक बार फिर निर्दोष साबित हुए। उन्होंने गांधी के 2017 के एक पोस्ट को उन मीडिया रिपोर्टों के साथ टैग किया जिनमें कहा गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत में एच-1बी वीजा का मुद्दा नहीं उठा था। खेड़ा ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने 2017 में ही इस पर चिंता जताई थी और तब से कुछ भी नहीं बदला है। भारत अभी भी एक कमजोर प्रधानमंत्री के साथ फंसा हुआ है।

ट्रंप ने क्यों बढ़ाया शुल्क ?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत H-1B वीजा का वार्षिक शुल्क 1,00,000 अमेरिकी डॉलर कर दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि H-1B कार्यक्रम का दुरुपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। घोषणापत्र में कुछ गैर-आप्रवासी श्रमिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और कंपनियों द्वारा अमेरिका में काम करने वाले कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए वीजा पर यह भारी शुल्क लगाने का प्रावधान है।

ट्रम्प ने घोषणापत्र में कहा कि एच-1बी गैर-आप्रवासी वीजा कार्यक्रम अस्थायी श्रमिकों को अमेरिका में लाने के लिए बनाया गया था, ताकि वे अतिरिक्त, उच्च-कुशल कार्य कर सकें, लेकिन इसका जानबूझकर शोषण किया गया है, ताकि अमेरिकी श्रमिकों की पूर्ति के बजाय, उन्हें कम वेतन वाले, कम-कुशल श्रमिकों से प्रतिस्थापित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed