{"_id":"684fb59341560376550c270a","slug":"congress-claim-sebi-probe-against-adani-group-hampered-tax-haven-countries-cyprus-issue-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani: 'अदाणी के खिलाफ सेबी की जांच हो रही बाधित', कांग्रेस ने सरकार पर लगाया दबाव न बनाने का आरोप","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani: 'अदाणी के खिलाफ सेबी की जांच हो रही बाधित', कांग्रेस ने सरकार पर लगाया दबाव न बनाने का आरोप
Mon, 16 Jun 2025 11:41 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:41 AM IST
सार
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सेबी द्वारा अदाणी समूह की जो जांच की जा रही है, वह टैक्स हैवन देशों द्वारा जानकारी साझा न करने के चलते प्रभावित हो सकती है, लेकिन केंद्र सरकार इन देशों पर दबाव नहीं बना रही।
विज्ञापन
जयराम रमेश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि टैक्स हैवन देशों द्वारा जानकारी साझा न किए जाने के चलते सेबी की अदाणी समूह के खिलाफ जांच बाधित हो रही है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर टैक्स हैवन देशों पर दबाव न बनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस का यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब पीएम मोदी साइप्रस दौरे पर हैं और वहां से कनाडा जाएंगे।
जयराम रमेश ने लगाए ये आरोप
कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'प्रधानमंत्री साइप्रस से कनाडा के लिए निकलेंगे। बेशक वे हमें ये विश्वास दिलाना चाहेंगे कि ये महज इत्तेफाक है कि 'मोदाणी घोटाले' का एक मुख्य आरोपी साइप्रस का नागरिक है।' जयराम रमेश ने दावा किया कि 'साइप्रस के फंड न्यू लीना में 42 करोड़ डॉलर अदाणी समूह की कंपनियों के हैं। इस फंड का लाभार्थी एमीकॉर्प है, जिसे माना जाता है कि अदाणी प्रमोटर्स की कम से कम सात इकाइयों, विनोद अदाणी की 17 ऑफशोर कंपनियों और मॉरीशस के तीन ऑफशोर निवेशकों, जिन्होंने अदाणी ग्रुप के स्टॉक में भी निवेश किया हुआ है, से जुड़ाव है।'
ये भी पढ़ें- Amitabh Kant Resigns: अमिताभ कांत ने जी-20 शेरपा के पद से इस्तीफा दिया; 45 साल के सरकारी सेवाकाल को दिया विराम
विज्ञापन
कांग्रेस ने केंद्र पर लगाए दबाव न बनाने के आरोप
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सेबी द्वारा अदाणी समूह की जो जांच की जा रही है, वह टैक्स हैवन देशों द्वारा जानकारी साझा न करने के चलते प्रभावित हो सकती है, लेकिन केंद्र सरकार इन देशों पर दबाव नहीं बना रही। उल्लेखनीय है कि टैक्स हैवन देश वो होते हैं, जहां या तो बहुत कम टैक्स लगता है या फिर बिल्कुल नहीं लगता है। इसके चलते दुनियाभर के अमीर ऐसे देशों में अपना पैसा निवेश करते हैं। अदाणी समूह ने कांग्रेस के आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बीते समय अदाणी समूह पर अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने धोखाधड़ी और शेयर के मूल्य में हेरफेर के आरोप लगाए थे। उसके बाद से ही कांग्रेस अदाणी समूह पर हमलावर है और इसे लेकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन