फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cong raises questions over Dharavi project rebidding, asks if tender conditions changed to benefit Adani

Dharavi: कांग्रेस ने धरावी परियोजना अदाणी समूह को सौंपे जाने पर सवाल उठाए, पूछा- क्यों बदली निविदा की शर्तें

Tue, 18 Apr 2023 03:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 18 Apr 2023 03:17 PM IST
सार

Dharavi: हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अदाणी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर-मूल्य में हेरफेर सहित कई आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
Cong raises questions over Dharavi project rebidding, asks if tender conditions changed to benefit Adani
मुंबई का धारावी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार की धारावी परियोजना से पिछले विजेता को जानबूझकर बाहर किया गया है। कांग्रेस ने पूछा है कि क्या निविदा की शर्तों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'पसंदीदा कारोबारी समूह' अदाणी को मदद पहुंचाने के लिए बदला गया है?

विज्ञापन


कांग्रेस अदाणी समूह के खिलाफ जेपीसी जांच की कर रही मांग 
बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अदाणी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर-मूल्य में हेरफेर सहित कई आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए उसे खारिज कर दिया है और कहा है कि वे सभी कानूनों और डिस्क्लोजर प्रक्रियाओं का पालन करते हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने पूछा-कम बोली पर अदाणी समूह को कैसे दे दी गई परियोजना?
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि फरवरी में कांग्रेस पार्टी ने 'हम अदाणी के हैं कौन(एचएएचके)' शृंखला के तहत प्रधानमंत्री मोदी से धारावी के लिए लगने वाली बोली की शर्तों में बदलाव के बारे में बताने को कहा था। इन्हीं बदलावों के तहत मुंबई के धारावी क्षेत्र के पुनर्विकास के लिए निविदा के पिछले विजेता को बाहर कर दिया गया था। पिछली विजेता को बाहर कर अदाणी समूह को बहुत कम बोली पर एक नई निविदा जीतने की अनुमति दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed