फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   company laid off its entire staff in two minute google meet proptech frontdesk

layoffs: इस कंपनी ने दो मिनट की गूगल मीट पर की पूरे स्टाफ की छंटनी, सीईओ के फैसले से सब हैरान

Fri, 05 Jan 2024 12:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 05 Jan 2024 12:56 PM IST
सार

फैसले से कंपनी के सभी 200 कर्मचारियों की नौकरी चली गई है। इनमें कंपनी के फुल टाइम कर्मचारी, पार्ट टाइम कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्टर्स भी शामिल हैं।

विज्ञापन
company laid off its entire staff in two minute google meet proptech frontdesk
पूरे स्टाफ को नौकरी से निकाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ समय पहले एक कंपनी द्वारा जूम कॉल पर अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की खबर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी थी। अब एक और कंपनी ने ऐसा किया है लेकिन अंतर ये है कि कंपनी ने पूरे स्टाफ की छंटनी कर दी है। दरअसल प्रोपटेक कंपनी Frontdesk (फ्रंटडेस्क) ने दो मिनट की गूगल मीट पर अपने पूरे स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया है। 
विज्ञापन


कंपनी ने पूरे स्टाफ को नौकरी से निकाला
इस फैसले से कंपनी के सभी 200 कर्मचारियों की नौकरी चली गई है। इनमें कंपनी के फुल टाइम कर्मचारी, पार्ट टाइम कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्टर्स भी शामिल हैं। नौकरी खोने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि इस फैसले से सभी लोग हैरान रह गए। फ्रंटडेस्क की शुरुआत साल 2017 में हुई थी और यह कंपनी अमेरिका में 1000 से ज्यादा फर्निश्ड अपार्टमेंट को मैनेज करती है। कंपनी ने निवेशकों से करीब दो करोड़ साठ लाख डॉलर का निवेश लिया था। इस कंपनी के निवेशकों में जेटब्लू वेंचर्स, वेरीटास इनवेस्टमेंट और सैंड हिल एंजेल्स आदि शामिल हैं। कंपनी और निवेश पाने की कोशिश कर रही थी लेकिन सफल नहीं हो पाई। माना जा रहा है कि कैपिटल नहीं मिलने की वजह से ही कंपनी ने अपने स्टाफ की छंटनी का फैसला किया।
विज्ञापन


दिवालिया होने के कगार पर कंपनी 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रंटडेस्क एक स्टार्टअप बिजनेस मॉडल कंपनी है, जो अपार्टमेंट को किराए पर देने का काम करती है। कंपनी 30 से ज्यादा मार्केट में ऑपरेट करती है, लेकिन बीते कुछ समय से कंपनी को बढ़ती लागत और डिमांड में भारी उतार-चढ़ाव के चलते चुनौती का सामना कर रही है। कंपनी के सीईओ जेसे डेपिंटो ने गूगल मीट कॉल के दौरान बताया कि कंपनी स्टेट रिसीवरशिप के लिए आवेदन कर रही है। दरअसल अमेरिका में यह प्रक्रिया दिवालियापन की वैकल्पिक व्यवस्था है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed