{"_id":"654ad6bba9801d4587009565","slug":"companies-will-get-incentive-amount-for-electronic-goods-from-the-fourth-quarter-business-news-in-hindi-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Business News: इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के लिए चौथी तिमाही से कंपनियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, पढ़ें अहम खबरें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Business News: इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के लिए चौथी तिमाही से कंपनियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, पढ़ें अहम खबरें
Wed, 08 Nov 2023 06:00 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Wed, 08 Nov 2023 06:00 AM IST
सार
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा कि अंतिम तिमाही (जनवरी-मार्च) में हम पीएलआई के तहत कुछ वित्तीय प्रोत्साहन के वितरण की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
व्यापार समाचार
- फोटो : Social Media
विस्तार
सरकार घरों में उपयोग होने वाले एयर कंडीशनर जैसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के तहत कंपनियों को प्रोत्साहन राशि चौथी तिमाही से देना शुरू कर सकती है। कुछ कंपनियों ने इन वस्तुओं का उत्पादन शुरू किया है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के लिए पीएलआई योजना का उद्देश्य एयर कंडीशनर व एलईडी लाइट उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करना है।
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा कि अंतिम तिमाही (जनवरी-मार्च) में हम पीएलआई के तहत कुछ वित्तीय प्रोत्साहन के वितरण की उम्मीद कर रहे हैं। योजना के तहत 64 लाभार्थी इकाइयों में से 15 ने उत्पादन शुरू कर दिया है। इन 15 लाभार्थियों ने 31 मार्च, 2022 तक की अवधि का विकल्प चुना था। बाकी लाभार्थियों ने 31 मार्च, 2023 तक की अवधि का विकल्प चुना था। वे परियोजना क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। उन्होंने भारत-दक्षिण कोरिया व्यापार भागीदारी मंच की बैठक के दौरान कहा, इस साल इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में लगी कंपनियों के लिए 1,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रोत्साहन की मंजूरी दी गई है।
विप्रो : हफ्ते में तीन दिन कर्मचारियों को आना होगा ऑफिस
टेक कंपनी विप्रो ने भी कर्मचारियों को ऑफिस बुलाना शुरू कर दिया है। 15 नवंबर से हफ्ते में तीन दिन कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम करना होगा। इससे पहले इन्फोसिस ने महीने में दस दिन और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस हफ्ते में पांच दिन कुछ कर्मचारियों को ऑफिस आना अनिवार्य किया था। विप्रो ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा, कोराना प्रतिबंध कम हो रहा है। ऐसे में कंपनियां अपनी दूरस्थ कार्य नीतियों में बदलाव ला रही हैं।
विज्ञापन
घरेलू उपकरण कारोबार को बेच सकती है वोल्टास
टाटा समूह वोल्टास के होम अप्लायंस यानी घरेलू उपकरणों के कारोबार को बेच सकता है। यह योजना शुरुआती चरण में है। टाटा समूह को लगता है कि यह बहुत चुनौतियों वाला बाजार है और आने वाले दिनों में कारोबार बढ़ाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 3.3 अरब डॉलर है। 1954 में शुरू वोल्टास एसी और वॉटर कूलर के साथ-साथ कमर्शियल रेफ्रिजरेटर यूनिट जैसे उत्पाद बनाती है।
प्रति शेयर 4 रुपये का लाभांश देगी पावर ग्रिड
पावर ग्रिड का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 4 फीसदी बढ़कर 3,781.42 करोड़ पहुंच गया। कुल आय 11,349.44 करोड़ से बढ़कर 11,530.43 करोड़ रुपये पहुंच गई। कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 4 रुपये का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।
स्टील विनिर्माण क्षमता बढ़कर 16 करोड़ टन
देश की इस्पात विनिर्माण क्षमता 16.1 करोड़ टन को पार कर चुकी है और उद्योग लगातार वृद्धि की ओर अग्रसर है। इस्पात सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने कहा, भारत का 2030 तक 30 करोड़ टन इस्पात विनिर्माण क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य है।
हेस्टर बायो का लाभ छह फीसदी बढ़ा
हेस्टर बायोसाइसेंस को पहली छमाही में 10.75 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले समान अवधि के 10.16 करोड़ की तुलना में यह छह फीसदी अधिक है। कंपनी ने बताया, राजस्व 28 फीसदी बढ़कर 158 करोड़ रुपये रहा है।
ट्राई ने प्रमुख संस्थाओं से डीसीए प्रणाली में शामिल होने को कहा
ट्राई ने मंगलवार को एसएमएस या वॉयस कॉल के जरिये ग्राहकों को वाणिज्यिक संदेश भेजने वाले बैंकों और अन्य संस्थाओं से कहा कि वे डीसीए प्रणाली में शामिल होने के लिए तत्काल कदम उठाएं। ट्राई ने स्पैम और परेशान करने वाले संदेशों पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया है। डिजिटल सहमति अधिग्रहण (डीसीए) प्रणाली के पास वाणिज्यिक और प्रचार संदेशों, कॉलों के लिए ग्राहकों की सहमति लेने, उसे बनाए रखने और रद्द करने की सुविधा है।