फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   companies alongwith finance minister helped government by PMCares fund to fight against coronavirus

कोरोना के खिलाफ जंग में वित्त मंत्री सहित इन सभी कंपनियों ने की सरकार की आर्थिक मदद

Sat, 04 Apr 2020 04:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 04 Apr 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
companies alongwith finance minister helped government by PMCares fund to fight against coronavirus
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में कई कंपनियों ने भारत की लड़ाई में साथ देने के लिए सरकार की मदद की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कोविड- 19 को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में मदद के लिए पीएम केयर्स फंड में अपने वेतन से एक लाख रुपये की सहायता की। सीतारमण ने अपनी बैंक शाखा को निर्देश दिया कि, ‘‘मैं पीएम - केयर्स में एक लाख रुपये की सहायता करना चाहती हूं। मेरे खाते से इतनी राशि काट कर पीएम - केयर्स कोष में दे दी जाए।’’ 

विज्ञापन


इससे पहले वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पिछले हफ्ते ही अपनी सांसद विकास निधि से एक करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई थी। 

इंडियन पोटाश लिमिटेड ने की पांच करोड़ रुपये की सहायता
सरकारी स्वामित्व वाली उर्वरक कंपनी इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) ने पीएम-केयर्स फंड में पांच करोड़ रुपये योगदान किया है। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि इसके बाद उर्वरक क्षेत्र के केन्द्रीय उपक्रमों का योगदान 32 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन


एसटीपीआई कर्मचारी भी करेंगे सहायता
साथ ही सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के कर्मचारी कोविड- 19 के खिलाफ जारी सरकार की लड़ाई में समर्थन देते हुए अपने वेतन से 15.48 लाख रुपये का योगदान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कंपनियों ने भी की आर्थिक मदद

  • एचडीएफसी समूह - 150 करोड़ रुपये
  • राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) - 6.16 करोड़ रुपये
  • विप्रो लिमिटेड, विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन - 1,125 करोड़ रुपये
  • केआईओसीएल - 10 करोड़ रुपये
  • भेल - 15.72 करोड़ रुपये
  • भारती एंटरप्राइजेज - 100 करोड़ रुपये
  • टाटा संस और टाटा ट्रस्ट - 1,500 करोड़ रुपये 
  • पेटीएम - 500 करोड़ रुपये 
  • मुकेश अंबानी - 500 करोड़ रुपये
  • गौतम अडाणी - 100 करोड़ रुपये
  • अडाणी फाउंडेशन - 100 करोड़ रुपये 
  • रेल मंत्रालय - 151 करोड़ रुपये

बादा बिजनेस के सीईओ ने दिए एक करोड़ रुपये
बादा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ डॉक्टर विवेक बिंद्रा, जो की एक प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच हैं, उन्होंने इस कोरोना प्रकोप से निजाद दिलाने के लिए दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन प्रदान कराने के लिए एक करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। डॉ. विवेक बिंद्रा ने यह राशि इस्कॉन को दान दी है जो दिल्ली सरकार के साथ मिलकर सरकारी स्कूलों द्वारा उन गरीबों और जरूरत मंदों को भोजन उपलब्ध करा रही है जो की इस महामारी से पीड़ित हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed