फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Commerce Ministry: Exports grew 46 percent in August to 33 billion dollar, trade deficit of 14 billion dollar

वाणिज्य मंत्रालय : अगस्त में निर्यात 46 फीसदी बढ़कर 33 अरब डॉलर हुआ, 14 अरब डॉलर का आया व्यापार घाटा

Wed, 15 Sep 2021 07:00 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 15 Sep 2021 07:00 AM IST
सार

वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि आयात में तेजी से व्यापार घाटा बढ़कर 14 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है। अगस्त में देश का निर्यात अगस्त में कुल 33.28 अरब डॉलर का निर्यात हुआ है।
 

विज्ञापन
Commerce Ministry: Exports grew 46 percent in August to 33 billion dollar, trade deficit of 14 billion dollar
आयात-निर्यात बिजनेस - फोटो : pixabay

विस्तार

अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ निर्यात के मोर्चे पर लगातार तेजी आ रही है। अगस्त में देश का निर्यात करीब 46 फीसदी बढ़ा, जबकि आयात में 52 फीसदी इजाफा हुआ। वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि आयात में तेजी से व्यापार घाटा बढ़कर 14 अरब डॉलर पहुंच गया है।

विज्ञापन


अगस्त में आयात भी 52 फीसदी बढ़कर 47 अरब डॉलर पहुंचा
मंत्रालय के अनुसार, अगस्त में कुल 33.28 अरब डॉलर का निर्यात हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि में 22.83 अरब डॉलर था। इसी तरह, आयात भी डेढ़ गुना बढ़कर 47.09 अरब डॉलर पहुंच गया। अगस्त, 2020 में जहां कुल व्यापार घाटा 8.2 अरब डॉलर था, वहीं इस साल यह 13.81 अरब डॉलर हो गया है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि 2021 में अप्रैल-अगस्त तक कुल निर्यात 164.10 अरब डॉलर, जो पिछले साल की समान अवधि के 98.06 अरब डॉलर से 67.33 फीसदी ज्यादा है। आयात भी पिछले साल के 121.42 अरब डॉलर से बढ़कर 219.63 अरब डॉलर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed