फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   coai wants revoking certification of akshay kumar rajinikanth starrer 2.0

2.0 का रद्द हो सर्टिफिकेट, 'अक्षय-रजनीकांत अभिनीत फिल्म फैला रही है अफवाह'

Wed, 28 Nov 2018 12:27 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
coai wants revoking certification of akshay kumar rajinikanth starrer 2.0

शंकर द्वारा निर्देशित व अक्षय कुमार-रजनीकांत अभिनीत फिल्म 2.0 का सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग टेलीकॉम कंपनियों के एक समूह ने की है।  सेल्यूलर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने कहा है कि फिल्म गलत अफवाह फैला रही है। 

विज्ञापन


देश की सबसे महंगी फिल्म

540 करोड़ की लागत से बनी 2.0 देश की सबसे महंगी फिल्म है। यह फिल्म पूरे देश में गुरुवार को रिलीज होगी। सीओएआई ने कहा है कि फिल्म में मोबाइल टावर और स्मार्टफोन से निकलने वाले रेडिएशन के बारे में गलत सूचना दी गई है। इससे टेलीकॉम कंपनियों का व्यापार प्रभावित होने की आशंका है। 
विज्ञापन


सीएओआई के महानिदेशक राजन मैथ्यूज ने कहा है कि उन्होंने सेंसर बोर्ड से फिल्म का सर्टिफिकेट रद्द करने के लिए आग्रह किया है। साथ ही फिल्म का प्रदर्शन भी देश के सभी शहरों में रोकने के लिए कहा है। सीओएआई ने फिल्म का टीजर, ट्रेलर और तमिल भाषा वर्जन को भी रोकने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन के बारे में दुष्प्रचार

सीएओआई ने कहा कि फिल्म में मोबाइल फोन और मोबाइल टॉवर से निकलने वाले रेडिएशन के बारे में दुष्प्रचार किया गया है। इस प्रचार से लोग डर जाएंगे। फिल्म में कहा गया है कि इससे निकलने वाला रेडिएशन जिंदा व्यक्तियों, जानवरों और पर्यावरण के लिए काफी खतरनाक है। 


सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है मामला 

सीएओआई ने कहा कि फिलहाल रेडिएशन का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इस वजह से फिल्म में कहीं गई बातें सिनेमाटोग्रॉफी एक्ट 1952, आईपीसी की धाराएं 268, 505 और 499 के खिलाफ हैं, क्योंकि इससे लोगों के मन में टेलीकॉम टावर और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने में डर बैठ जाएगा। सीएओआई ने कहा है कि वो फिल्म को एक बार फिर से देखे, जिसमें इन बातों का भी गौर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed