{"_id":"63587b3a1311b626dd077bc8","slug":"coai-says-same-service-same-rules-for-parity-with-ott-communication-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"OTT: ओटीटी संचार सेवाओं के लिए समान हों नियम, COAI ने कहा- सभी प्रौद्योगिकियों के लिए समान अवसर देने की जरूरत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
OTT: ओटीटी संचार सेवाओं के लिए समान हों नियम, COAI ने कहा- सभी प्रौद्योगिकियों के लिए समान अवसर देने की जरूरत
Wed, 26 Oct 2022 05:41 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 26 Oct 2022 05:41 AM IST
सार
सीओएआई ने दावा किया कि भ्रामक विचारों के आधार पर कुछ हलकों का मानना है कि ओटीटी सेवाओं पर ‘समान सेवा-समान नियम’ का सिद्धांत लागू नहीं हो पाएगा। संगठन ने कहा कि यह कहना गलत है कि दूरसंचार सेवाएं और ओटीटी एप एक स्तर पर काम नहीं करते।
विज्ञापन
ओटीटी संचार सेवा (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने ‘समान सेवा-समान नियमों’ की वकालत करते हुए कहा कि ओटीटी संचार सेवाओं के लिए एक समान नियम होने चाहिए। दूरसंचार परिचालकों के संगठन ने कहा कि नियामकीय शर्तें एवं व्यवहार एक जैसी कंपनियों पर एक समान लागू होने चाहिए। सभी प्रौद्योगिकियों के लिए समान अवसरों की जरूरत है। ओटीटी संचार सेवाओं में ‘समान सेवा के लिए समान नियम’ होने से उद्योग में निष्पक्ष व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी। व्हॉट्सएप और अन्य ओटीटी संचार एप वॉयस और वीडियो कॉल की सुविधा देती हैं।
विज्ञापन
एक समान हैं दूरसंचार और ओटीटी एप की सेवाएं
सीओएआई ने दावा किया कि भ्रामक विचारों के आधार पर कुछ हलकों का मानना है कि ओटीटी सेवाओं पर ‘समान सेवा-समान नियम’ का सिद्धांत लागू नहीं हो पाएगा। संगठन ने कहा कि यह कहना गलत है कि दूरसंचार सेवाएं और ओटीटी एप एक स्तर पर काम नहीं करते। कॉल (वॉयस/वीडियो) जैसी सेवाएं चाहे दूरसंचार सेवाप्रदाता देते हों या फिर ओटीटी एप...ये समान स्तर पर परिचालन करते हैं।
विज्ञापन