फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CNG price increased for the 13th time in two months so much increase in one year know reason

CNG Price Hike: दो महीने में 13वीं बार बढ़ी सीएनजी की कीमत, एक साल में इतना हुआ इजाफा, जानें वजह

Sat, 21 May 2022 04:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 21 May 2022 04:37 PM IST
सार

आंकड़ों को देखें तो बीते एक साल में सीएनजी की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई है। सालभर में इसकी कीमत में 60 फीसदी या 32.21 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि देखने को मिली है। आईजीएल प्रबंधन की मानें तो इन बढ़ती कीमतों से हाल-फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। 

विज्ञापन
CNG price increased for the 13th time in two months so much increase in one year know reason
सीएनजी के दाम में फिर बढ़ोतरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक बार फिर सीएनजी के दाम दो रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए गए। यहां बता दें कि यह बीते दो महीने में सीएनजी में 13वीं वृद्धि है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड आईजीएल की वेबसाइट पर साझाा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में सीएनजी का दाम बढ़कर 75.61 रुपये हो गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अभी तक दिल्ली में सीएनजी 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही थी। सीएनजी का दाम सात मार्च के बाद से अब तक प्रति किलो पर 19.60 रुपये बढ़ गया है। पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी की मार जनता ने झेली, तो इन दोनों में महीने भर से ज्यादा समय से स्थिरता के बी सीएनजी की कीमतों ने बड़ा झटका दिया है। 
विज्ञापन


आंकड़ों को देखें तो बीते एक साल में सीएनजी की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई है। सालभर में इसकी कीमत में 60 फीसदी या 32.21 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि देखने को मिली है। आईजीएल के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कहा कि प्राकृतिक गैस की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के कारण निकट भविष्य में कीमतों में तेजी रहने की संभावना है। जनवरी 2022 से लगभग हर हफ्ते सीएनजी में लगभग 50 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते एक अप्रैल से सरकार द्वारा स्थानीय रूप से उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमत दोगुनी से अधिक 6.1 डॉलर प्रति एमबीटीयू किए जाने के बाद से दाम में वृद्धि देखने को मिल रही है। घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस शहर की गैस की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है, इसलिए आयातित ईंधन (एलएनजी) का उपयोग किया जा रहा है। एलएनजी की कीमत 18-20 अमेरिकी डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है। कंप्रेस्ड होने पर गैस की कीमत बढ़ जाती है और वैट जैसे स्थानीय करों के कारण इनकी कीमतें अलग-अलग हो जाता हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed