फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CNG PNG prices cut by up to seven percent in Delhi Noida and Ghaziabad

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में भारी गिरावट, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

Fri, 03 Apr 2020 06:48 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 03 Apr 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
CNG PNG prices cut by up to seven percent in Delhi Noida and Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर

वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी और पाइप के जरिए घरों की रसोई तक पहुंचने वाली गैस (पीएनजी) के दाम में शुक्रवार को सात प्रतिशत तक की कटौती की गई। प्राकृतिक गैस के दाम घटने के बाद सीएनजी और पीएनजी कीमतों में यह कटौती की गई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में सीएनजी की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कहा है कि दिल्ली में सीएनजी का दाम 3.20 रुपये घटाकर 42 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही दिल्ली से लगते नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसके दाम में 3.60 रुपये की कटौती की गई है। इन इलाकों में सीएनजी का दाम 47.75 रुपये किलो रह जाएगा। इससे पहले यह दाम 51.35 रुपये प्रति पर था। ताजा कटौती सात प्रतिशत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रप्रस्थ गैस ने वक्तव्य में यह भी घोषणा की गई है कि दिल्ली में घरेलू पाइप गैस (पीएनजी) का दाम 1.55 रुपये घटकर 28.55 रुपये प्रति घनमीटर रह गया है। इसी प्रकार नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रसोई की पाइप वाली गैस का दाम 1.65 रुपये घटकर 28.45 रुपये प्रति घनमीटर रह गया है।

पिछले छह माह के दौरान सीएनजी के दाम में यह दूसरी कटौती की गई है। इससे पहले अक्तूबर 2019 में सीएनजी के दाम में दिल्ली में 1.90 रुपये और नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में 2.15 रुपये किलो की कटौती की गई थी।


अक्तूबर, 2019 में ही दिल्ली में पीएनजी के दाम में 90 पैसे प्रति घनमीटर और उत्तर प्रदेश के साथ लगते शहरों में 40 पैसे प्रति घनमीटर तक की कटौती की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed