फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CMIE report said, unemployment rate reached at 7.4 percent in india, puducherry on top

सवाल रोजगार का: 88 फीसदी करोड़पति सांसदों के बीच 7.4 फीसदी बेरोजगारी दर, कौन उठाएगा इनकी आवाज

Mon, 19 Jul 2021 04:33 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 19 Jul 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार
पिछले सप्ताह की बेरोजगारी दर (8.05 फीसदी) की तुलना में इस सप्ताह बेरोजगारी में कुछ गिरावट आई है। शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन खुलने के बाद धीरे-धीरे कामकाज आगे बढ़ना और ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून आ जाने के बाद खेती के कामकाज में बढ़ोतरी को इसका कारण माना जा रहा है...
loader
CMIE report said, unemployment rate reached at 7.4 percent in india, puducherry on top
रोजगार - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की वर्तमान 17वीं लोकसभा के कम से कम 475 सांसद करोड़पति हैं। इसमें शिवसेना के सभी सांसद तो कांग्रेस के 96 फीसदी और सत्तारूढ़ दल भाजपा के 88 फीसदी सांसद करोड़पति हैं। संसद करोड़पतियों से भरी हुई है, लेकिन इसी समय देश की आम जनता बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही है। रविवार को बीते सप्ताह में देश में बेरोजगारी की दर 7.4 फीसदी हो गई है। शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 8.3 फीसदी तो ग्रामीण क्षेत्रों में सात फीसदी पर पहुंच गई है।



पिछले सप्ताह की बेरोजगारी दर (8.05 फीसदी) की तुलना में इस सप्ताह बेरोजगारी में कुछ गिरावट आई है। शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन खुलने के बाद धीरे-धीरे कामकाज आगे बढ़ना और ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून आ जाने के बाद खेती के कामकाज में बढ़ोतरी को इसका कारण माना जा रहा है।


सीएमआईई की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर पुडुचेरी में है जहां के 47.1 फीसदी लोग बेरोजगार हैं। इसके बाद हरियाणा के 27.9 फीसदी, राजस्थान के 26.2 फीसदी, पश्चिम बंगाल के 22.1 फीसदी, गोवा के 17.7 फीसदी, हिमाचल प्रदेश के 16.3 फीसदी और केरल के 15.8 फीसदी लोग बेरोजगार हैं। इसके अलावा झारखंड में 12.8 फीसदी, दिल्ली में 8.8 फीसदी, बिहार में 10.5 फीसदी और उत्तर प्रदेश में 4.3 फीसदी लोग बेरोजगार हैं।

कैट से जुड़े व्यापारी नेता सुमित अग्रवाल ने अमर उजाला से कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के बीच व्यापारी समुदाय अभी आशंकित है। वह नए माल की खरीदी से बच रहा है क्योंकि उसे अपना पैसा फंस जाने की आशंका है। इससे बाजार में न तो मांग पैदा हो पा रही है, और न ही रोजगार सृजन तेज हो पा रहा है। लोगों के हाथ में पैसा नहीं है जिससे दैनिक उपयोग की चीजों की मांग में भी बढ़ोतरी नहीं हो रही है। यही कारण है कि बेरोजगारी दर उच्च स्तर पर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed