फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cmie data revealed, 1.6 crore jobs in the month of July, 32 lakh employed people became unemployed

अर्थव्यवस्था: जुलाई में 1.6 करोड़ लोगों को मिला रोजगार, सितंबर से इन क्षेत्रों में होंगी ज्यादा नौकरियां

Tue, 10 Aug 2021 03:29 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 10 Aug 2021 03:29 PM IST
सार

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 1.6 करोड़ रोजगार की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन जुलाई में जितना भी रोजगार पैदा हुआ, उसकी गुणवत्ता खराब थी। छोटे व्यापारी और दिहाड़ी मजदूर के रूप में 1.86 करोड़ अतिरिक्त लोग काम कर रहे थे...

विज्ञापन
cmie data revealed, 1.6 crore jobs in the month of July, 32 lakh employed people became unemployed
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर बीत जाने के बाद एक बार फिर सभी व्यवसायों ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। जनसामान्य की स्थिति सुधरने के साथ ही रोजगार के अवसर भी अब बढ़ने लगे हैं। हाल ही में खत्म हुए जुलाई माह में 1.6 करोड़ नौकरियां लोगों को मिलीं। जबकि जुलाई के महीने में करीब 32 लाख नौकरीपेशा लोगों की बेरोजगार हुए। 31 जुलाई तक सैलरीड इंडिविजुअल की संख्या 76.49 मिलियन थी, जबकि 30 जून को यह संख्या 79.70 मिलियन थी। इस तरह जुलाई में कुल 3.21 मिलियन लोगों की नौकरी चली गई।

विज्ञापन


वहीं, सितंबर माह शुरू हो रहे त्यौहारी सीजन रोजगार के हिसाब से राहत लेकर आएगा। ई-कॉमर्स, फूड टेक, लॉजिस्टिक्स और रिटेल सेक्टर में पिछले वर्ष के मुकाबले 35 फीसदी ज्यादा रोजगार के अवसर मौजूद होंगे।
विज्ञापन


सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 1.6 करोड़ रोजगार की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन जुलाई में जितना भी रोजगार पैदा हुआ, उसकी गुणवत्ता खराब थी। छोटे व्यापारी और दिहाड़ी मजदूर के रूप में 1.86 करोड़ अतिरिक्त लोग काम कर रहे थे। कृषि क्षेत्र में जुलाई 2021 के दौरान 1.12 करोड़ नौकरियां मिलीं। जबकि कंस्ट्रक्शन सेक्टर में 54 लाख, सर्विस सेक्टर में पांच लाख और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में आठ लाख रोजगार मिले। जुलाई में खेती किसानी और निर्माण कार्य में काम करने मजदूरों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

सितंबर माह से शुरू हो रहा त्योहारी सीजन लोगों के लिए नए रोजगार के अवसर लेकर आएगा। इस अवधि में कामगारों को पिछले वर्ष की तुलना में 35 फीसदी ज्यादा काम मिलेगा। ये सभी काम ऑनलाइन कारोबार पर फोकस रहा। दरअसल त्यौहारी के दौरान ई-कॉमर्स, फूड टेक, लॉजिस्टिक्स और रिटेल सेक्टर की कंपनियां इस तरह के लोगों को ज्यादा काम देंगी।



ऐसा इसलिए क्योंकि त्योहार में ऑर्डर बढ़ने के कारण इन कंपनियों को सामानों की डिलीवरी करने के लिए, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउस, पैकेजिंग और अन्य काम के लिए ज्यादा लोगों की जरुरत होगी। जानकारों का मानना है कि इस साल के त्योहारी सीजन में करीबन तीन लाख लोगों की अतिरिक्त भर्तियां कंपनियां कर सकती हैं। यह भर्ती कंज्यूमर ड्यूरेबल, लॉजिस्टिक्स, लाइफ स्टाइल और अन्य सेगमेंट में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed