फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cm Pinarayi Vijayan said Startup culture in Kerala changing youth attitude

Kerala: दुबई में CM विजयन ने इनफिनिटी सेंटर का किया उद्घाटन, बोले- युवा नौकरी करने की बजाय देने वाले बन रहे

Mon, 19 Jun 2023 12:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 19 Jun 2023 12:58 AM IST
सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि केरल में स्टार्टअप संस्कृति राज्य के युवाओं के दृष्टिकोण को बदल रही है। युवा नौकरी करने के बजाय नौकरी देने वाले बनना चाहते हैं।

विज्ञापन
cm Pinarayi Vijayan said Startup culture in Kerala changing youth attitude
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को दुबई में केरल स्टार्टअप मिशन (केएसयूएम) के पहले ‘इनफिनिटी सेंटर’ का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केरल में स्टार्टअप संस्कृति राज्य के युवाओं के दृष्टिकोण को बदल रही है। युवा नौकरी करने के बजाय नौकरी देने वाले बनना चाहते हैं। इससे न केवल उभरते स्टार्टअप के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत मिलेगी बल्कि चालू वित्त वर्ष में 20,000 से अधिक नौकरियां पैदा करने में भी मदद होगी।

विज्ञापन


केएसयूएम की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि यह कार्यक्रम विदेशी बाजार में केरल के स्टार्टअप के लिए मंच प्रदान करने वाले केंद्रों की शुरुआत करेगा और इसके तहत अनिवासी भारतीयों को केएसयूएम से जुड़कर उद्यमी बनने में मदद मिलेगी। इनफिनिटी सेंटर का विचार 3.2 करोड़ अनिवासी भारतीयों के संदर्भ में आया, जो प्रवासी नागरिकों की सबसे बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यक्रम में कहा, केरल स्टार्टअप मिशन (केएसयूएम) के सहयोग से स्टार्टअप्स को मदद की जाएगी। पहले चरण के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में इस तरह की और सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल में स्टार्टअप संस्कृति के साथ युवाओं का नजरिया बदल रहा है और सरकार का आईटी विभाग भी नई पीढ़ी को इसके लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आगे कहा कि उनकी सरकार केरल में दो और आईटी पार्क शुरू करेगी। पिनाराई ने कहा कि तिरुवनंतपुरम को कोल्लम, एर्नाकुलम को अलप्पुझा और कोराट्टी और कोझिकोड को कन्नूर से जोड़ने वाला एक आईटी कॉरिडोर खोला जाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि केरल में तीन प्रमुख आईटी पार्क हैं, जैसे तिरुवनंतपुरम में टेक्नोपार्क, कोच्चि में इन्फोपार्क और कोझिकोड में साइबरपार्क। 


उन्होंने आगे कहा कि इनफिनिटी सेंटर का लक्ष्य एनआरआई के लिए केरल स्थित स्टार्टअप्स और केएसयूएम के साथ विभिन्न सहयोग अवसरों के माध्यम से खुद को उद्यमिता सपोर्ट में लाने के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बनना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed