फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Civil Aviation Boeing 787 aircraft exempted from GAGAN compliance, ministry issued notification

Civil Aviation: बोईंग 787 विमानों को GAGAN Compliance में छूट, मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

Thu, 25 Aug 2022 06:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 25 Aug 2022 06:39 PM IST
सार

Civil Aviation: GAGAN (GPS Aided GEO Augmented Navigation) एक भारतीय सैटेलाइट आधारित ऑग्मेंटेशन सिस्टम है जिसे विमान को आवश्यक नेविगेशन मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए लागू किया गया है। 

विज्ञापन
Civil Aviation Boeing 787 aircraft exempted from GAGAN compliance, ministry issued notification
बोईंग एयरक्राफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागर विमानन मंत्रालय ने बोइंग 787 विमानों को GAGAN अनुपालन (Compliance) से वर्ष 2025 तक छूट दे दी है। 

विज्ञापन

GAGAN (GPS Aided GEO Augmented Navigation) एक भारतीय सैटेलाइट आधारित ऑग्मेंटेशन सिस्टम है जिसे विमान को आवश्यक नेविगेशन मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए लागू किया गया है। 

नेशनल सिविल एविएशन पॉलिसी 2016 के सेक्शन 26 के सब-सेक्शन a के तहत बोइंग 787 विमानों को यह छूट दी गई है। नागर विमानन मंत्रालय की संयुक्त सचिव रुबीना अली की ओर से इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।   

विज्ञापन


सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने समाचार एजेंसी से बातचीत में गुरुवार को कहा है कि सरकार ने विमान निर्माता बोईंग को अपने 787 ड्रीमलाइनर विमानों को दिसंबर 2025 के अंत तक गगन नेविगेशन सिस्टम से लैस करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


GPS Aided Geo Augmented Navigation या GAGAN को इसरो (Indian Space Research Organisation) और एआईआई ( Airports Authority of India) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed