फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Choose reliable app to avoid cyber fraud in Share market

बरतें सावधानी: साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए विश्वसनीय एप चुनें; बाजार में वास्तविक कम, नकली एप्लिकेशन ज्यादा

Mon, 02 Dec 2024 05:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अजीत सिंह, अमर उजाला
अजीत सिंह, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 05:03 AM IST
सार

बाजार में निवेश के नाम पर आजकल बहुतेरे एप मौजूद हैं। इनमें ज्यादातर धोखाधड़ी वाले हैं। ये एप कुछ दिन में निवेश पर दोगुना लाभ का झांसा देकर निवेशकों को फंसाते हैं। धोखाधड़ी की इन घटनाओं से बचने के उपाय बताती रिपोर्ट-

विज्ञापन
Choose reliable app to avoid cyber fraud in Share market
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केस-1: बिलासपुर में रिटायर बुजुर्ग को साइबर ठगों ने मोटा मुनाफा का लालच देकर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर शेयर बाजार में निवेश के लिए तैयार किया। उनको भरोसे में लेकर एप इंस्टॉल करवा दिया। पहले 50,000 रुपये निवेश कराया। इस पर बुजुर्ग को अच्छा फायदा भी मिला। इस लालच में आकर उनसे 10 दिनों में 46 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। फिर आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिया।

विज्ञापन


केस-2: नोएडा सेक्टर-77 में अंतरिक्ष फॉरेस्ट सोसायटी के निवासी दीपचंद से एक अक्तूबर को कुछ लोगों ने संपर्क कर शेयर बाजार में ज्यादा मुनाफे का लालच दिया। दीपचंद उनकी बातों में आ गए और उन्हें एक व्हॉट्सएप समूह से जोड़ दिया गया।
विज्ञापन


समूह बना अपने लोगों को जोड़कर देते हैं धोखा
जालसाज समूह बनाकर धोखा देते हैं। दीपचंद मामले में व्हॉट्सएप पर कुछ लोग पुलिस वर्दी में दिख रहे थे। दीपचंद ने धीरे-धीरे 7.66 करोड़ निवेश कर दिए व समूह में उनका मुनाफा दोगुना दिखने लगा। बाद में आरोपियों ने उनसे शुल्क के नाम पर तीन करोड़ जमा कराने को कहा। इस पर दीपचंद को हैरानी हुई। उन्होंने सेबी से पता किया तो जानकारी फर्जी निकली। ठगी के शिकार होने का एहसास होने पर दीपचंद ने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में वास्तविक कम, नकली एप ज्यादा
तकनीक का फायदा जालसाज भी उठा रहे हैं। बाजार में निवेश के लिए वास्तविक एप कम और नकली ज्यादा हैं। रोजाना ऐसे सैकड़ों मामले आते हैं।    

  • एचडीएफसी बैंक का स्मार्टवेल्थ ऐसा एप है, जहां निवेश सुविधाएं एक छत के नीचे मिलती हैं। यह न सिर्फ शुरुआत करने वालों के लिए है, बल्कि अनुभवी निवेशक भी इसका उपयोग कर सकते हैं।    
  • यह समझना भी महत्वपूर्ण है कि संपत्ति प्रबंधन कैसे किया जाए, क्योंकि यही वह पहलू है जो निवेशक को पैसा आगे बढ़ाने में मदद करता है।

प्रतिष्ठित बैंकों और कंपनियों के एप को ही चुनें
हमेशा प्रतिष्ठित बैंकों और कंपनियों के एप को ही चुनें। स्मार्टवेल्थ एप ऐसा साधन देता है, जो यूजर्स को एक ही स्थान पर वित्त का प्रबंधन करने में मदद करता है। इसके जरिये आप 100 रुपये से भी निवेश को शुरू कर सकते हैं। यह निवेश बाधाओं को कम करता है और सुनिश्चित करता है कि नए लोग भी आसानी से निवेश शुरू कर सकें। यह एप सेवानिवृत्ति योजना, रोजमर्रा के निवेश पर नजर रखने जैसे तमाम साधनों में काम आता है।

स्मार्टवेल्थ एप के पीछे का दृष्टिकोण एक ऐसे भारत को देखना है जहां महानगरीय, शहरी भारत और अर्ध-शहरी व ग्रामीण आबादी के लिए बहुभाषी संस्करणों में जानकारियां उपलब्ध हों। -राकेश सिंह, डिजिटल इकोसिस्टम प्रमुख, एचडीएफसी बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed