फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China rolls over USD 2.4 billion loan to its key ally Pakistan

Pakistan: चीन ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, 2.4 अरब डॉलर का लोन चुकाने में दी ये रियायत

Thu, 27 Jul 2023 02:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 27 Jul 2023 02:51 PM IST
सार

Pakistan: डार ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान को अगले दो वित्तीय वर्षों में ऋण का भुगतान करना था उन्होंने कहा, ''चीनी एक्जिम बैंक ने दो साल के लिए कुल 2.4 अरब अमेरिकी डॉलर के ऋण की मूल राशि चुकाने पर राहत दी है, यह अगले दो वित्तीय वर्षों में देय है।"

विज्ञापन
China rolls over USD 2.4 billion loan to its key ally Pakistan
पाकिस्तान-चीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन ने अपने प्रमुख सहयोगी पाकिस्तान को दो साल के लिए 2.4 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने में छूट दी है ताकि नकदी संकट से जूझ रहे बीजिंग के सहयोगी को अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने में मदद मिल सके। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसाक डार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


डार ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान को अगले दो वित्तीय वर्षों में ऋण का भुगतान करना था उन्होंने कहा, ''चीनी एक्जिम बैंक ने दो साल के लिए कुल 2.4 अरब अमेरिकी डॉलर के ऋण की मूल राशि चुकाने पर राहत दी है, यह अगले दो वित्तीय वर्षों में देय है।"
विज्ञापन


पाकिस्तान को वित्त वर्ष FY2023-24 1.2 अरब डॉलर और FY2024-25 में 1.2 अरब डॉलर चुकाने थे।" उन्होंने कहा, 'अब पाकिस्तान दोनों वर्षों में केवल ब्याज का भुगतान करेगा।" इससे एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की थी कि चीन ने पाकिस्तान की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था की मदद के लिए उसे 600 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पिछले तीन महीनों में चीन की ओर से पाकिस्तान को दिए गए पांच अरब डॉलर से अधिक के कर्ज के अतिरिक्त है। यह मदद चीन ने अपने प्रमुख सहयोगी को कर्ज में चूक से बचाने के लिए दिया है। चीन ने समय-समय पर नए ऋणों के प्रावधान और मौजूदा ऋण के रोल ओवर के माध्यम से पाकिस्तान को अपने ऋण दायित्वों को पूरा करने में मदद की है।

बीजिंग ने जून में 1.3 अरब डॉलर के वाणिज्यिक ऋणों को किया था रिफाइनेंस

बीजिंग ने जून में अपने 1.3 अरब डॉलर के वाणिज्यिक ऋणों को समय से पहले ही पुनर्वित्त (रिफाइनेंस) कर दिया था, जिससे इस्लामाबाद को अपने अंतरराष्ट्रीय ऋण दायित्वों पर चूक से बचने में उस समय मदद मिली जब अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) कार्यक्रम ठप हो गया था।

'डॉन' अखबार की खबर के अनुसार पाकिस्तान को 30 जून को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से तीन अरब डॉलर का राहत पैकेज मिला था, जिसने बाद में करीब 1.2 अरब डॉलर की शुरुआती अग्रिम किस्त जारी कर दी गई।



इसके बाद सऊदी अरब से दो अरब डॉलर और संयुक्त अरब अमीरात से एक अरब डॉलर की वित्तीय सहायता भी पाकिस्तान को मिली    उसके बाद से पड़ोसी देश का विदेशी मुद्रा भंडार स्थिर हुआ। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने पिछले सप्ताह कहा कि 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग दोगुना होकर 4.2 अरब डॉलर बढ़कर 8.7 अरब डॉलर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed