फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China fines Jack Ma’s Ant Group nearly 1 billion dollar

Jack Ma’s Ant Group: जैक मा की कंपनी को बड़ा झटका, चीन ने लगाया एक अरब डॉलर का जुर्माना

Sun, 09 Jul 2023 10:09 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 09 Jul 2023 10:09 AM IST
सार

चीन सिक्योरिटीज रेगुलेटरी कमीशन, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना व नेशनल फाइनेंशियल रेगुलेटरी एडमिनिस्ट्रेशन ने एक संयुक्त बयान में कहा कि एंट ग्रुप ने बैंकिंग और बीमा, भुगतान और मनी लॉन्ड्रिंग में व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित नियमों को तोड़ा है। 

विज्ञापन
China fines Jack Ma’s Ant Group nearly 1 billion dollar
कारोबारी जैक मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कारोबारी जैक मा की कंपनी एंट ग्रुप को चीन ने बड़ा झटका दिया है। उसने कंपनी पर करीब एक अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है। जुर्माना लगाने के पीछे की वजह उपभोक्ता सुरक्षा कानून और कार्पोरेट नियमों का उल्लंघन बताया गया है। ये मामले कॉरपोरेट गवर्नेंस, उपभोक्ता की सुरक्षा और मनी लॉन्डरिंग से जुड़ी गड़बड़ियों के हैं। एंट ग्रुप पेमेंट फर्म अली पे का संचालन भी करता है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन सिक्योरिटीज रेगुलेटरी कमीशन, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना और नेशनल फाइनेंशियल रेगुलेटरी एडमिनिस्ट्रेशन ने एक संयुक्त बयान में कहा, एंट ग्रुप ने बैंकिंग और बीमा, भुगतान, मनी लॉन्ड्रिंग और फंड बिक्री में व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित नियमों को तोड़ा है। वहीं, एंट ग्रुप ने जुर्माने की शर्तों का पालन करने की बात कही है। ग्रुप का कहना है कि वह अपने अनुपालन प्रशासन को और बढ़ाएगा।

विज्ञापन

एंट ग्रुप ई-कॉमर्स दिग्गज अलीबाबा का सहयोगी है, जिसकी स्थापना भी मा ने की है। अलीबाबा के शेयरों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी तीन साल पहले ही जांच के घेरे में आ गई थी, जब रिकॉर्ड तोड़ पेशकश की गई थी। साल 2020 के अंत में कंपनी ने 37 अरब डॉलर का आईपीओ लाने का फैसला टाल दिया था। कहा जा रहा था कि यह इतिहास में सबसे बड़ी शेयर बिक्री बनने की राह पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके सामने आने पर देश के निजी उद्यम पर अंकुश लगाने के लिए चीनी सरकार द्वारा एक व्यापक अभियान की शुरुआत की गई थी। उसके बाद से चीन के डोमेस्टिक टेक्नोलॉजी सेक्टर पर दो साल तक सरकार ने शिकंजा कस दिया और एंट को अपने बिजनेस में बदलाव करने पर मजबूर होना पड़ा।

चीनी सेंट्रल बैंक और सिक्योरिटीज रेगुलेटर ने एक बयान में कहा कि टेक दिग्गज कंपनियों में सुधार लाने के अपने कैपेंन में आगे बढ़ रहे हैं और अब उनका ध्यान सामान्य देखरेख की तरफ है। एंट के इस सेक्टर में उभरने को भी देश की वित्तीय स्थिति के लिए चुनौती के तौर पर देखा गया था। 

बता दें, अप्रैल 2021 में, एकाधिकारवादी की तरह व्यवहार करने के लिए अलीबाबा पर 2.5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया था, जो चीन के लिए एक रिकॉर्ड है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना में कम्युनिस्ट पार्टी के बॉस गुओ शूकिंग ने जनवरी में बताया कि सरकार की कार्रवाई अनिवार्य रूप से खत्म हो गई है क्योंकि उन्हें आर्थिक विकास, नौकरियों और विदेशों में चीन की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed