{"_id":"65fe64e2b0a047967d03298e","slug":"china-commerce-minister-meets-apple-s-tim-cook-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tim Cook: चीन के वाणिज्य मंत्री से मिले एपल के सीईओ टिम कुक, शंघाई में नए स्टोर की ओपनिंग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tim Cook: चीन के वाणिज्य मंत्री से मिले एपल के सीईओ टिम कुक, शंघाई में नए स्टोर की ओपनिंग
Sat, 23 Mar 2024 10:43 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 23 Mar 2024 10:43 AM IST
सार
Tim Cook: एपल सीईओ से मुलाकात के बाद वांग ने कहा कि चीन-अमेरिका के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक स्थिर शक्ति है। चीन दोनों देशों के बीच व्यापार सहयोग के लिए एक निष्पक्ष, स्थिर और अनुमानित वातावरण बनाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ काम करने के लिए तैयार है। कुक के अगले सप्ताह बीजिंग में चीन विकास मंच में भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Tim Cook
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चीन के वाणिज्य मंत्री वांग वेंताओ ने शुक्रवार को एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक से मुलाकात की। दोनों लोगों ने चीन में एपल के विकास और चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापार संबंधों पर अपने विचार साझा किए। यह बैठक कुक द्वारा शंघाई में एपल का सबसे नया स्टोर खोलने के एक दिन बाद हुई। फोन निर्माता एपल चीन में आईफोन की बिक्री में गिरावट और हुआवेई जैसे घरेलू प्रतिद्वंद्वियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा से जूझ रहा है।
विज्ञापन
वांग ने कहा कि चीन-अमेरिका के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक स्थिर शक्ति है। चीन दोनों देशों के बीच व्यापार सहयोग के लिए एक निष्पक्ष, स्थिर और अनुमानित वातावरण बनाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ काम करने के लिए तैयार है। कुक के अगले सप्ताह बीजिंग में चीन विकास मंच में भाग लेने की उम्मीद है। इस दौरान शीर्ष चीनी नीति निर्माताओं के साथ विदेशी कंपनियों के सीईओ की एक सभा होगी।
विज्ञापन
चीन के वाणिज्य मंत्री का एपल सीईओ टिम कुक के साथ यह मुलाकात भारत के दृष्टिकोण से भी काफी अहम है। चीन में विनिर्माण से जुड़ी ज्यादातर कंपनियां चाइना प्लस वन नीति के तहत विकल्प के तौर पर भारत जैसे देशों की ओर देख रही है। इससे चीन में बाहरी कंपनियों के निवेश में बहुत हद तक कमी आई है। ऐसे में चीन के नीति निर्माताओं की विदेशी कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात के क्या मायने निकलते हैं, यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन