{"_id":"619354b5ce2d8a681b4be244","slug":"china-became-the-worlds-richest-country-overtaking-america-know-how-much-dragons-wealth-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"Worlds Richest Country: अमेरिका को पछाड़ चीन बना दुनिया का सबसे अमीर देश, जानें दो दशक में कितनी बढ़ गई ड्रैगन की संपत्ति","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Worlds Richest Country: अमेरिका को पछाड़ चीन बना दुनिया का सबसे अमीर देश, जानें दो दशक में कितनी बढ़ गई ड्रैगन की संपत्ति
Tue, 16 Nov 2021 12:21 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:21 PM IST
सार
Worlds Richest Country: संपत्ति के मामले में अब तक अमेरिका सबसे आगे था, लेकिन अब चीन ने अमेरिका से यह तमगा छीन लिया है। जी हां, संपत्ति के मामले में अब चीन दुनिया का नंबर एक देश बन गया है। 20 साल में इसकी संपत्ति 7 खरब डॉलर थी जो अब 120 खरब डॉलर हो गई।
विज्ञापन
चीन करेंसी
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब तक अमेरिका संपत्ति के मामले में सबसे आगे था, लेकिन अब चीन ने अमेरिका से यह तमगा छीन लिया है। जी हां, संपत्ति के मामले में अब चीन दुनिया का नंबर एक देश बन गया है। चीन ने अमेरिका को पछाड़कर दो दशकों के भीतर अपनी संपत्ति में इजाफा कर शीर्ष स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
दो दशक में तीन गुना बढ़ी वैश्विक संपत्ति
पिछले दो दशकों में वैश्विक संपत्ति तीन गुना हो गई है, जिसमें चीन सबसे आगे है। चीन ने दुनिया भर में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए अमेरिका (यूएस) को पीछे छोड़ दिया है। इस संबंध में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की कुल संपत्ति का लगभग एक तिहाई हिस्सा चीन के पास है।
विज्ञापन
चीन की आर्थिक वृद्धि में जोरदार बढ़ोतरी
विश्व व्यापार संगठन में शामिल होने से एक साल पहले वर्ष 2000 में इसकी संपत्ति केवल सात खरब डॉलर थी, जो अब बढ़कर 120 खरब डॉलर हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन की आर्थिक वृद्धि में लगातार तेजी आई है। 20 साल की अवधि में दुनिया ने जितनी संपत्ति अर्जित की, उसमें करीब एक-तिहाई हिस्सा चीन का ही है।
विज्ञापन
10 देशों पर केंद्रित रिपोर्ट में खुलासा
दुनिया की 60 फीसदी आमदनी के लिए जिम्मेदार 10 देशों की बैलेंसशीट पर नजर रखने वाली मैनेजमेंट कंसल्टेंट मैकिन्से एंड कंपनी की अनुसंधान शाखा की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। दरअसल, मैनेजमेंट कंसल्टेंट मैकिन्से विश्व आय के 60 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व करने वाले दस देशों की राष्ट्रीय बैलेंस शीट की जांच करता है। इसका मुख्यालय ज्यूरिख में है। रिपोर्ट में बताया गया दुनिया भर में कुल संपत्ति वर्ष 2000 में 156 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर वर्ष 2020 में 514 ट्रिलियन डॉलर हो गई है।
अमेरिका के नीचे आने का यह रहा कारण
अमेरिका की संपत्ति में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। यूएस की संपत्ति बीते 20 सालों दोगुनी से ज्यादा बढ़ गई है। साल 2000 में अमेरिकी संपत्ति 90 खरब डॉलर थी। रिपोर्ट का कहना है कि यहां प्रॉपर्टी के दामों में बहुत ज्यादा वृद्धि न होने से अमेरिकी की संपत्ति चीन के मुकाबले कम रही। यही कारण है कि अमेरिका नंबर एक के पायदान से खिसक गया और यह तमगा अब चीन के नाम हो गया।