{"_id":"68372f20c1f2959905064c6f","slug":"china-assures-pakistan-usd-3-7-billion-loan-to-keep-foreign-exchange-reserves-in-double-digits-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"China-PAK: दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान को चीन का आसरा; जून के अंत तक 3.7 अरब डॉलर का ऋण देगा ड्रैगन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
China-PAK: दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान को चीन का आसरा; जून के अंत तक 3.7 अरब डॉलर का ऋण देगा ड्रैगन
Wed, 28 May 2025 09:13 PM IST
शिव शुक्ला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिव शुक्ला
Updated Wed, 28 May 2025 09:13 PM IST
सार
आईसीबीसी ने दो साल पहले फ्लोटिंग ब्याज दरों पर ऋण दिया था, जो लगभग 7.5 प्रतिशत था। बता दें कि आईएमएफ की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर 2024 तक पाकिस्तान का कुल विदेशी वाणिज्यिक ऋण 6.2 अरब डॉलर है। इसमें 5.4 अरब डॉलर का चीनी वाणिज्यिक ऋण भी शामिल है।
विज्ञापन
चीन-पाकिस्तान।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने पाकिस्तान को जून के अंत तक 3.7 अरब डॉलर का वाणिज्यिक ऋण देने का आश्वासन दिया है। इससे पाकिस्तान अपने विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेन रिजर्व) को दोहरे अंकों में बनाने में कामयाब हो जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सरकारी सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस बार चीन जो ऋण देगा वह चीनी मुद्रा में देगा। इससे पहले चीन जितने भी ऋण देता आया है वह डॉलर में होता था रिपोर्ट के अनुसार चीन ऐसा इसलिए कर रहा है ताकि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की निर्भरता डॉलर से हट जाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि पाकिस्तान पहले ही इस साल मार्च और अप्रैल के बीच तीन किस्तों में औद्योगिक और वाणिज्यिक बैंक ऑफ चाइना (आईसीबीसी) का 1.3 अरब डॉलर का ऋण अदा कर चुका है। इसलिए आईसीबीसी पाकिस्तान अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान को नया ऋण (चीनी मुद्रा में) देगा।
विज्ञापन
बता दें कि आईसीबीसी ने दो साल पहले फ्लोटिंग ब्याज दरों पर ऋण दिया था, जो लगभग 7.5 प्रतिशत था। बता दें कि आईएमएफ की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर 2024 तक पाकिस्तान का कुल विदेशी वाणिज्यिक ऋण 6.2 अरब डॉलर है। इसमें 5.4 अरब डॉलर का चीनी वाणिज्यिक ऋण भी शामिल है। इस वित्तीय वर्ष में डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये में कुछ गिरावट आई है। मंगलवार को एक डॉलर की कीमत 282.2 पाकिस्तानी रुपये के बराबर थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- India's 5th Generation Fighter: मौजूद फाइटर जेट्स से कितने अलग होंगे 5वीं पीढ़ी के विमान, US-चीन से क्या मुकाबला?