फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Chairman N Chandrasekaran made a major reshuffle in Air India top management know all details here

एयर इंडिया: चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने किया बड़ा फेरबदल, निपुण अग्रवाल समेत इन्हें दी गई अहम जिम्मेदारी

Sat, 16 Apr 2022 10:36 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 16 Apr 2022 10:36 AM IST
सार

Major Reshuffle In Air India Top Management: टाटा संस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निपुण अग्रवाल को चीफ कमर्शियल ऑफिसर बनाया गया है और वह मीनाक्षी मलिक की जगह लेंगे। इसके अलावा टाटा स्टील में एचआर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले सुरेश दत्त त्रिपाठी को एयरलाइन में चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
Chairman N Chandrasekaran made a major reshuffle in Air India top management know all details here
air india - फोटो : amar ujala

विस्तार

69 साल बाद फिर से टाटा की झोली में आई एयर इंडिया में अधिग्रहण के बाद से ही आए दिन कोई-कोई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। टाटा समूह एयर इंडिया को फायदे की कंपनी बनाने के लिए हर कोशिश कर रही है। इस बीच खबर आई है कि एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एयरलाइन के टॉप मैनेजमें में बड़ा फेरबदल किया है। 

विज्ञापन


इन्हें दी गई नई जिम्मेदारी
चेयरमैन चंद्रशेखरन ने मैनेजमेंट में बदलाव करते हुए टाटा संस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निपुण अग्रवाल को चीफ कमर्शियल ऑफिसर बनाया गया है और वह मीनाक्षी मलिक की जगह लेंगे। इसके अलावा एक और बड़ा बदलाव करते हुए 2012 से 2021 तक टाटा स्टील में एचआर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले सुरेश दत्त त्रिपाठी को एयर इंडिया एयरलाइन में चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर नियुक्त किया गया है। त्रिपाठी अब एयर इंडिया में अमृता शरण का स्थान लेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


चेयरमैन के दो सलाहकार नियुक्त
कंपनी की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, मीनाक्षी मलिक और अमृता शरण को एयर इंडिया के चेयरमैन चंद्रशेखरन का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में अपनी सेवाएं दे चुके सत्या रामास्वामी को शुक्रवार को एयर इंडिया में चीफ डिजिटल एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखरन ने कही बड़ी बात 
इसके अलावा बदलाव के क्रम में राजेश डोगरा को एयर इंडिया में हेड ऑफ कस्टमर एक्स्पीरियंस एंड ग्राउंड हैंडलिंग के रूप में नियुक्त किया गया था। एन चंद्रशेखरन ने अपने आदेश में कहा कि नियुक्त किए गए नए अधिकारी फंक्शनल और डिपार्टमेंट हेड के रूप में अपनी शक्तियों का पूरा प्रयोग कर सकेंग। हम उन्हें उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed