{"_id":"6380a461c030aa709b190833","slug":"centre-has-released-rs-17-000-crores-towards-the-balance-gst-compensation-to-states-ut","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST: केंद्र ने राज्यों को जीएसटी अनुदान के रूप में 17000 करोड़ रुपये जारी किए, महाराष्ट्र को मिले 2000 करोड़","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GST: केंद्र ने राज्यों को जीएसटी अनुदान के रूप में 17000 करोड़ रुपये जारी किए, महाराष्ट्र को मिले 2000 करोड़
Fri, 25 Nov 2022 05:03 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:03 PM IST
सार
GST Compensation: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई प्री-बजट बैठक के बाद कहा कि महाराष्ट्र को जीएसटी अनुदान के रूप में 2000 करोड़ रुपये मिले। कैग की ऑफिट के बाद महाराष्ट्र को 13,000 रुपये और मिलेंगे।
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के बकाया जीएसटी अनुदान के लिए 17,000 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। अप्रैल से जून महीने के लिए यह राशि 24 नवंबर को जारी की गई है। सरकार की ओर से वर्ष 2022-23 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस 17,000 करोड़ रुपये की राशि के साथ अब तक 1,15,662 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई प्री-बजट बैठक के बाद कहा कि महाराष्ट्र को जीएसटी अनुदान के रूप में 2000 करोड़ रुपये मिले। कैग की ऑफिट के बाद महाराष्ट्र को 13,000 रुपये और मिलेंगे।
विज्ञापन