फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Centre asks Jharkhand to auction 10 mineral blocks and warns

Jharkhand: खनिज ब्लॉकों की नीलामी में पिछड़ा झारखंड, केंद्र ने कहा- आप कदम नहीं उठाएंगे तो हम नीलाम करेंगे

Sun, 14 Jul 2024 12:10 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 14 Jul 2024 12:10 PM IST
सार

खनन नियम 2021 के मुताबिक अगर कोई राज्य सरकार तय अवधि में खदानों की नीलामी नहीं कर पाती है तो केंद्र सरकार खनिज ब्लॉकों को बेच सकती है। खनिज ब्लॉकों की नीलामी में झारखंड सरकार लगातार पिछड़ रही है।

विज्ञापन
Centre asks Jharkhand to auction 10 mineral blocks and warns
कोयला खदान (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सोने की खान और खनिज ब्लॉकों की नीलामी में झारखंड पिछड़ रहा है। झारखंड सरकार ने अब तक 10 खनिज ब्लॉकों की नीलामी नहीं की है। इस पर केंद्रीय खान मंत्रालय ने नाराजगी जताई है। केंद्र ने नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि झारखंड नीलामी नहीं कर पाता है तो उनके स्तर से नीलामी की जाएगी। केंद्र की ओर से कहा गया कि ये ब्लॉक सामान्य और प्रारंभिक स्तर के हैं। दस ब्लॉकों में एक तांबे की खदान, एक चूना पत्थर और एक ग्रेफाइट की खदान शामिल है। 

विज्ञापन


खनन नियम 2021 के मुताबिक अगर कोई राज्य सरकार तय अवधि में खदानों की नीलामी नहीं कर पाती है तो केंद्र सरकार खनिज ब्लॉकों को बेच सकती है। खनिज ब्लॉकों की नीलामी में झारखंड सरकार लगातार पिछड़ रही है। भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने झारखंड सरकार को 38 भू वैज्ञानिक रिपोर्ट सौंपी थी, मगर सरकार ने केवल पांच रिपोर्ट का उपयोग नीलामी के लिए किया। 
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि झारखंड सरकार ने दिसंबर 2021 तक 15 ब्लॉकों की नीलामी करने की बात कही थी, लेकिन महज चार ब्लॉकों की ही नीलामी की जा सकी। बाकी 11 खदानों की नीलामी अब तक नहीं हो सकी है। इनमें सबसे अहम पोटॉश ब्लॉक को अब केंद्र सरकार नीलाम करेगी। जबकि बाकी बचे 10 ब्लॉकों को राज्य सरकार को बेचना है। इस पर खान मंत्रालय ने नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द ब्लॉकों को नीलाम करने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर खान मंत्रालय ब्लॉकों को नीलाम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक देश में 12 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की गई है। ये सभी राजस्थान में हैं। ये ब्लॉक अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और जेके सीमेंट जैसी कंपनियों को मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed