फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Central Government to earn record more than 18 lakh crore from GST in 2022-23

GST: 2022-23 में जीएसटी से सरकार को रिकॉर्ड 18.10 लाख करोड़ कमाई, पहले की तुलना में 16% अधिक

Tue, 02 May 2023 06:39 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 02 May 2023 06:39 AM IST
सार

उद्योग मंडल एसोचैम के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 की शानदार शुरुआत है। उपभोक्ता मांग में तेजी के साथ जीएसटी संग्रह का आंकड़ा देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत वृद्धि का संकेत है।
 

विज्ञापन
Central Government to earn record more than 18 lakh crore from GST in 2022-23
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

अर्थव्यवस्था में तेजी के साथ कारोबारी गतिविधियों में उछाल से सरकार को वित्त वर्ष 2022-23 में जीएसटी से रिकॉर्ड 18.10 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। यह 2021-22 में जीएसटी से जुटाई गई 14.83 लाख करोड़ की राशि से 22 फीसदी अधिक है। 2020-21 में जीएसटी वसूली 11.36 लाख करोड़ रुपये रही थी। 

विज्ञापन


दरअसल, देश में जीएसटी प्रणाली एक अप्रैल, 2017 को लागू हुई थी। उस वित्त वर्ष यानी 2017-18 में अगस्त, 2017 से मार्च, 2018 के बीच जीएसटी से सरकार को 7.19 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।
विज्ञापन


उद्योग मंडल एसोचैम के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 की शानदार शुरुआत है। उपभोक्ता मांग में तेजी के साथ जीएसटी संग्रह का आंकड़ा देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत वृद्धि का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 अप्रैल को सर्वाधिक एकदिनी संग्रह 
20 अप्रैल, 2023 को जीएसटी के रूप में रिकॉर्ड एकदिनी कमाई हुई। इस दिन 9.8 लाख लेनदेन के जरिये 68,228 करोड़ जुटाए गए। अप्रैल में घरेलू लेनदेन से मिलने वाला कर एक साल पहले की तुलना में 16 फीसदी अधिक रहा।

9 करोड़ ई-वे बिल का सृजन
वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जीएसटी के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि मार्च, 2023 में कुल 9 करोड़ ई-वे बिल सृजित हुए, जो फरवरी, 2023 के मुकाबले 11 फीसदी अधिक है। उस समय कुल 8.1 करोड़ ई-वे बिल सृजित हुए थे।

अप्रैल में राज्यवार कमाई
उत्तर प्रदेश 10,320 करोड़
हरियाणा 10,035 करोड़
दिल्ली 6,320 करोड़
मध्यप्रदेश 4,267 करोड़
पंजाब 2,316 करोड़
उत्तराखंड 2,148 करोड़
हिमाचल 957 करोड़
जम्मू-कश्मीर 803 करोड़
चंडीगढ़ 255 करोड़
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 33,196  
करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली

कुल 84,304 करोड़ रुपये का हुआ निपटान
वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सरकार ने अप्रैल, 2023 के दौरान केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) से 45,864 करोड़ रुपये और 37,959 करोड़ रुपये राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद केंद्र व राज्यों का अप्रैल में कुल राजस्व केंद्रीय जीएसटी के मामले में 84,304 करोड़ रुपये और राज्य जीएसटी के संदर्भ में 85,371 करोड़ रुपये रहा।

पेट्रोल-डीजल : कृषि गतिविधियों में उछाल से बढ़ी बिक्री
रबी फसलों की कटाई का समय होने और आर्थिक गतिविधियों में उछाल से अप्रैल, 2023 में डीजल की मांग सालाना आधार पर 6.7 फीसदी बढ़कर 71.5 लाख टन पहुंच गई। इस तरह, कुल ईंधन खपत में डीजल का हिस्सा बढ़कर करीब 40 फीसदी पहुंच गया। वहीं, पेट्रोल की बिक्री अप्रैल में करीब 2.5 फीसदी बढ़कर 26.4 लाख टन पहुंच गई। लेकिन, मासिक आधार पर पेट्रोल की बिक्री में 0.5 फीसदी की मामूली गिरावट रही। विमान ईंधन की मांग 15.4 फीसदी बढ़ गई, जबकि रसोई गैस की बिक्री 2.7 फीसदी की गिरावट रही।

बिजली खपत में लगातार दूसरे महीने रही गिरावट
देश में बिजली खपत लगातार दूसरे महीने घटी है। अप्रैल, 2023 में यह 1.1 फीसदी घटकर 130.57 अरब यूनिट रह गई। विभिन्न इलाकों में हो रही बारिश से एसी, कूलर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल कम होने से बिजली खपत घटी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल, 2022 में खपत 132.02 अरब यूनिट और अप्रैल, 2021 में 117.08 अरब यूनिट रही थी। मार्च, 2023 में यह 126.82 अरब यूनिट रही थी।
 
प्रमुख वाहन कंपनियों में 10% से अधिक तेजी
एसयूवी की मांग में मजबूती से देश की प्रमुख वाहन कंपनियों मारुति सुजुकी, ह्यूंडई मोटर और टाटा मोटर्स की थोक बिक्री में अप्रैल में 10 फीसदी से अधिक तेजी रही। सोमवार को प्रमुख वाहन कंपनियों ने अप्रैल के थोक बिक्री आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, बीते महीने कुल वाहन बिक्री 13 फीसदी वृद्धि के साथ 3.31 लाख इकाई पहुंच गई। 

  • मारुति सुजुकी इंडिया की घरेलू यात्री वाहन बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 1,37,320 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में उसने 1,21,995 वाहन बेचे थे।
  • ह्यूंडई मोटर इंडिया की घरेलू बाजार में थोक बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 49,701 इकाई पहुंच गई, जो साल भर पहले 44,001 इकाई थी।
  • टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की थोक बिक्री घरेलू बाजार में 13 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ  47,007 इकाई पहुंच गई। अप्रैल, 2022 में कंपनी ने कुल 41,587 वाहनों की आपूर्ति की थी।

अन्य कंपनियों की स्थिति
कंपनी बिक्री तेजी/गिरावट
एमजी मोटर 4,551 126.64 फीसदी
निसान 2,617 24 फीसदी
किआ 23,216 22 फीसदी
टोयोटा 14,162 -6 फीसदी
होंडा कार्स 5,313 -33 फीसदी

कोयला उत्पादन : 8.67% बढ़कर 7.30 करोड़ टन
देश का कोयला उत्पादन इस साल अप्रैल में सालाना आधार पर 8.67 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 7.30 करोड़ टन पहुंच गया। अप्रैल, 2022 में यह 6.72 करोड़ टन रहा था। कोल इंडिया का उत्पादन अप्रैल, 2023 में 7.67 फीसदी बढ़कर 5.76 करोड़ टन रहा। कोयला मंत्रालय ने खदान क्षमता के बेहतर उपयोग के जरिये बाजार में अतिरिक्त कोयला जारी करने का रास्ता साफ किया है। इससे उत्पादन बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed