{"_id":"6283f528ea304b2eff13d23e","slug":"central-government-may-postpond-date-of-gst-tax-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST Portal: अप्रैल के जीएसटी कर भुगतान की तारीख बढ़ी, सरकार ने इंफोसिस से कहा- जल्दी सुधारे कमियां","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GST Portal: अप्रैल के जीएसटी कर भुगतान की तारीख बढ़ी, सरकार ने इंफोसिस से कहा- जल्दी सुधारे कमियां
Wed, 18 May 2022 12:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 18 May 2022 12:49 AM IST
सार
सीबीआईसी ने कहा कि पोर्टल पर अप्रैल 2022 के जीएसटीआर-2 बी के बनने और जीएसटीआर-3 बी के ऑटो जनरेशन में तकनीकी दिक्कतें आई हैं। इसे देखते हुए सरकार ने इंफोसिस को कहा है कि वह इसे सुधारे।
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीएसटी पोर्टल पर करदाताओं को आ रही तकनीकी गड़बड़ी के चलते सरकार ने अप्रैल कर भुगतान की देय तिथि 24 मई तक बढ़ा दी और इंफोसिस को समस्या का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। इंफोसिस को जीएसटी की टेक्निकल जिम्मेदारी संभालने और इसका रखरखाव करने के लिए 2015 में 1,380 करोड़ रुपये का ठेका मिला था। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने देर रात के ट्वीट में कहा कि अप्रैल 2022 के महीने के लिए फॉर्म जीएसटीआर-3बी दाखिल करने की नियत तारीख 24 मई 2022 तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
सीबीआईसी ने कहा अप्रैल में आईं दिक्कतें
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम्स (सीबीआईसी) ने कहा कि पोर्टल पर अप्रैल 2022 के जीएसटीआर-2 बी के बनने और जीएसटीआर-3 बी के ऑटो जनरेशन में तकनीकी दिक्कतें आई हैं। इसे देखते हुए सरकार ने इंफोसिस को कहा है कि वह इसे सुधारे।
विज्ञापन
अलग-अलग करदाताओं के लिए अलग तारीखें
आमतौर पर किसी महीने का विवरण अगले महीने की 12वीं तारीख को उपलब्ध होता है। इसके आधार पर ही टैक्स का भुगतान किया जाता है। अलग-अलग कैटेगरी के करदाताओं के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं। रविवार को जीएसटी नेटवर्क ने एक एडवाइजरी जारी की थी जिसमें कहा गया था कि अप्रैल, 2022 के जीएसटीआर-2 बी में कुछ जानकारियां नहीं दिख रही हैं।
विज्ञापन