फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Central Bank said Sri Lankan economy records 4.5% growth in fourth quarter of 2023

Sri Lanka: लगातार छह तिमाही में नकारात्मक वृद्धि दर सकारात्मक हुई, जानें कैसे पटरी पर लौट रही अर्थव्यवस्था

Tue, 26 Mar 2024 03:19 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 26 Mar 2024 03:19 PM IST
सार

इससे पहले, 2022 में 7.8 फीसदी जीडीपी संकुचन और छह तिमाहियों की लगातार नकारात्मक वृद्धि के बावजूद देश ने साल 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्ज की थी।

विज्ञापन
Central Bank said Sri Lankan economy records 4.5% growth in fourth quarter of 2023
श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक वृद्धि हुई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नकदी संकट से जूझ रही श्रीलंका की अर्थव्यवस्था ने आर्थिक संकट आने के बाद पहली बार सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। दरअसल, सेंट्रल बैंक ने मंगलवार को बताया की अर्थव्यवस्था ने 2023 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 4.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। द्वीपीय देश की नकदी संकट से जूझ रही अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर लगातार छह तिमाहियों में नकारात्मक रहने के बाद 2023 की चौथी तिमाही में सकारात्मक दायरे में लौटी है।

विज्ञापन


कोलंबो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में सालाना बदलाव के आधार पर मापी गई मुद्रास्फीति जनवरी में 6.4 प्रतिशत से घटकर फरवरी में 5.9 प्रतिशत रह गई।

तीसरी तिमाही में भी की थी वृद्धि दर्ज
इससे पहले, 2022 में 7.8 फीसदी जीडीपी संकुचन और छह तिमाहियों की लगातार नकारात्मक वृद्धि के बावजूद देश ने साल 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्ज की थी। उस समय राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने कहा था कि पिछली साल नकारात्मक वृद्धि के बावजूद देश ने 2023 की तीसरी तिमाही में 1.6 प्रतिशत की विकास दर के साथ वापसी की है।
विज्ञापन


कोलंबो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में जिस महंगाई के बढ़ने की श्रीलंका में पिछले साल सबसे ज्यादा चर्चा थी, वह जनवरी के 6.4 फीसदी के मुकाबले फरवरी में गिरकर 5.9 फीसदी पर आ गई थी। इस साल फरवरी के अंत तक सकल आधिकारिक भंडार बढ़कर 4.5 अरब डॉलर हो गया, जिसमें पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना की स्वैप सुविधा (अदला-बदली) शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंकाई रुपया में वृद्धि दर्ज
गवर्नर नंदलाल वीरसिंघे ने कहा कि रिजर्व बिल्डअप सेंट्रल बैंक के अनुमानों से ज्यादा सही था। उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई रुपया, जो 2023 में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12.1 प्रतिशत बढ़ा, 2024 में अब तक 6.7 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। वीरसिंघे ने कहा कि आईएमएफ के बेलआउट कार्यक्रम की अगली समीक्षा के लिए सरकारी बॉन्ड धारकों के साथ ऋण पुनर्गठन पर समझौते जून तक पूरे किए जा सकते हैं।


आईएमएफ ने की थी मदद
हाल ही में आईएमएफ ने श्रीलंका के साथ 337 मिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज के लिए समझौता किया है। आईएमएफ द्व्रारा जारी बयान के मुताबिक वह श्रीलंका के साथ अगले चरण के कर्मचारी-स्तरीय समझौते पर पहुंच गया है। इस समझौते की मदद से आईएमएफ द्वारा श्रीलंका को 337 मिलियन डॉलर पहुंचाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed