फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CEA says India's Economy Expected to Grow 6.3-6.8% in FY26, But US Tariffs Pose Downside Risk

GDP: भारतीय अर्थव्यवस्था FY2026 में 6.3-6.8% की दर से बढ़ेगी पर टैरिफ के कारण जोखिम, बोले मुख्य आर्थिक सलाहकार

Fri, 29 Aug 2025 07:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 29 Aug 2025 07:53 PM IST
सार

V Anantha Nageswaran: सीईए नागेश्वरन ने शुक्रवार को पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े 7.8 प्रतिशत रहने का एलान करते हुए कहा कि उच्च टैरिफ का असर थोड़े समय तक रहने की उम्मीद है। मुख्य आर्थिक सलाहकार ने उम्मीद जतायी कि भारत-अमेरिका व्यापारिक मसलों को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे हैं, और इसका जल्दी ही समाधान निकल सकता है। सीईए आगे क्या बोले? आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
CEA says India's Economy Expected to Grow 6.3-6.8% in FY26, But US Tariffs Pose Downside Risk
मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन। - फोटो : ANI

विस्तार

मजबूत घरेलू मांग के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 6.3 से 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। हालांकि, अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ के कारण जीडीपी के अनुमानों में कुछ गिरावट का जोखिम भी है। यह कहना है सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन का।

विज्ञापन


सीईए नागेश्वरन ने शुक्रवार को पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े 7.8 प्रतिशत रहने का एलान करते हुए कहा कि उच्च टैरिफ का असर थोड़े समय तक रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका 25% दंडात्मक टैरिफ को हटाने और उसके बाद द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन


नागेश्वरन ने कहा, "पारस्परिक टैरिफ और दंडात्मक टैरिफ (अमेरिका की ओर से लगाए गए) के बावजूद, और पहली तिमाही की वृद्धि दर में लचीलापन देखने के बाद, हम चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर के अनुमान को 6.3-6.8 प्रतिशत पर बरकरार रख रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि के अनुमान में कोई उल्लेखनीय गिरावट आने की आशंका नहीं है। जनवरी में संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2026 के लिए वास्तविक आर्थिक वृद्धि दर 6.3-6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। नागेश्वरन ने उम्मीद जताते हुए कहा कि आने वाली तिमाहियों में मांग में वृद्धि बनी रहेगी, क्योंकि जीएसटी दर में कटौती की संभावना है। इसके अलावे त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से भी उपभोग में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed