फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CCI Adani Group ready for dominance in cement business, approval for acquisition of ACC and Ambuja Cement

CCI: सीमेंट कारोबार में वर्चस्व के लिए अदाणी समूह तैयार, एसीसी व अंबुजा सीमेंट के अधिग्रहण को मिली मंजूरी

Sat, 13 Aug 2022 08:23 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 13 Aug 2022 08:23 PM IST
सार

CCI: मई महीने में अदाणी समूह ने देश के अग्रणी सीमेंट ब्रांड्स को होल्सिम समूह से 10.5 अरब डॉलर (लगभग 81,339 करोड़ रुपये) में टेकओवर करने का फैसला किया था।

विज्ञापन
CCI Adani Group ready for dominance in cement business, approval for acquisition of ACC and Ambuja Cement
गौतम अदाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने अदाणी समूह को अंबुला सीमेंट्स और एसीसी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। बता दें कि बीते मई महीने में अदाणी समूह ने देश के अग्रणी सीमेंट ब्रांड्स को होल्सिम समूह से 10.5 अरब डॉलर (लगभग 81,339 करोड़ रुपये) में टेकओवर करने का फैसला किया था। इस अधिग्रहण के बाद अदाणी समूह देश में सीमेंट उत्पादन के क्षेत्र में अल्ट्राटेक के बाद दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। बता दें कि अधिग्रहण से पूर्व होल्सिम की अंबुजा सीमेंट में 63.19% जबकि अंबुजा सीमेंट की एसीसी में 54.53 फीसदी की हिस्सेदारी थी।

विज्ञापन

सीमेंट के दाम बढ़ाने पर लगा था कंपनियों पर जुर्माना 

बता दें कि कुछ समय पूर्व प्रतिस्पर्धा आयोग ने सीमेंट की कीमतें बढ़ाने के आरोप में अंबुजा सीमेंट पर 1164 करोड़ रुपये जबकि एसीसी पर 1148 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। दोनों ही कंपनियों ने अपीलीय प्राधिकार के पास अपने हुई इस कार्रवाई को चुनौती दी थी। फिलहाल यह मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। इस मामले में होल्सिम समूह ने कहा था कि अधिग्रहण के बाद अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी पर लगाए गए जुर्माने के लिए नया मालिक जिम्मेदार होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed