{"_id":"63a165dec605df5f0147c2c3","slug":"cbre-data-bengaluru-tops-in-availability-of-flexible-offices-delhi-ncr-at-number-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBRE Data: फ्लेक्सिबल दफ्तरों की उपलब्धता के मामले में बेंगलुरु सबसे अव्वल; दिल्ली-एनसीआर पांचवे नंबर पर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
CBRE Data: फ्लेक्सिबल दफ्तरों की उपलब्धता के मामले में बेंगलुरु सबसे अव्वल; दिल्ली-एनसीआर पांचवे नंबर पर
Tue, 20 Dec 2022 01:06 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 20 Dec 2022 01:06 PM IST
सार
CBRE Data: सितंबर 2022 तक, बेंगलुरु ने 10.6 मिलियन वर्ग फुट (ग्रेड-ए संपत्ति) में दफ्तर के लिए जगह उपलब्ध थे, जो शंघाई, बीजिंग, सियोल, टोक्यो और सिंगापुर सहित सभी प्रमुख एशियाई शहरों में सबसे अधिक है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नयी दिल्लीः सीबीआरई के आंकड़ों के मुताबिक, एशिया प्रशांत क्षेत्र में बेंगलुरू में सबसे अधिक 1.06 करोड़ वर्ग फुट प्रीमियम फ्लेक्सिबल ऑफिस स्पेस (दफ्तर) उपलब्ध हैं। अपनी नवीनतम रिपोर्ट में, रियल एस्टेट क्षेत्र की सलाहकार फर्म सीबीआरई ने कहा कि बेंगलुरु एशिया-प्रशांत क्षेत्र (एपीएसी) के शहरों की सूची में सबसे ऊपर है, जिसमें 11 प्रमुख शहरों से आगे सबसे अधिक दफ्तर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
सितंबर 2022 तक, बेंगलुरु ने 10.6 मिलियन वर्ग फुट (ग्रेड-ए संपत्ति) में दफ्तर के लिए जगह उपलब्ध थे, जो शंघाई, बीजिंग, सियोल, टोक्यो और सिंगापुर सहित सभी प्रमुख एशियाई शहरों में सबसे अधिक है। दिल्ली-एनसीआर ग्रेड-ए संपत्ति के मामले में 6.6 मिलियन वर्ग फुट दफ्तरों के उपलब्ध स्पेस के साथ 12 शहरों की सूची में पांचवें स्थान पर है, जबकि हैदराबाद 5.7 मिलियन वर्ग फुट स्पेस के साथ सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन
सीबीआरई के भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के चेयरमैन और सीईओ अंशुमान मैगज़ीन ने कहा, "भारत एशिया के शहरों में दफ्तरों की उपलब्धता के मामले में नेतृत्व कर रहा है। व्यवसायी बड़े पैमाने पर अपने पोर्टफोलियो और कार्यस्थल रणनीतियों को फिर से अमलीजामा पहना रहे हैं। ऐसा हाइब्रिड कार्य व्यवस्था को समायोजित करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन