फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI unearths assets worth over Rs 15 cr during searches at retired Railway official's premises

CBI: पूर्व रेलवे अफसर के घर से 17 किलो सोना और डेढ़ करोड़ नकद मिला, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई

Tue, 17 Jan 2023 07:10 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 17 Jan 2023 07:10 PM IST
सार

CBI: सीबीआई के अनुसार जब्त सोने की बाजार कीमत आठ से 10 दस करोड़ रुपये के बीच है। छापेमारी के दौरान ढाई करोड़ रुपये के पोस्टल डिपोजिट और संपत्ति से जुड़े अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
CBI unearths assets worth over Rs 15 cr during searches at retired Railway official's premises
सीबीआई की छापेमारी में बरामद सोना और नकद। - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा में एक रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी में सीबीआई को 17 किलो सोना और 1.57 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई पूर्व रेल अधिकारी के भुवनेश्वर स्थित ठिकानों पर की। नवंबर 2022 में रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर के पद से रिटायर अधिकारी के खिलाफ एजेंसी आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

एजेंसी ने तीन जनवरी को 1987 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी प्रमोद कुमार जेना के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने बताया है कि उसने जेना के ठिकानों की तलाशी ली है। जांच एजेंसी के अनुसार जब्त सोने की बाजार कीमत आठ से 10 दस करोड़ रुपये के बीच है।

विज्ञापन


छापेमारी के दौरान ढाई करोड़ रुपये के पोस्टल डिपॉजिट और संपत्ति से जुड़े अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। जेना के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि 1 अप्रैल 2005 को जेना के पास बैंक बैलेंस और प्लॉट के रूप में 4.55 लाख रुपये की संपत्ति थी। 31 मार्च 2020 तक यह बढ़कर 4.33 करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई के अनुसार जब इस अवधि के बीच जेना की आमदनी और खर्चे का हिसाब किया गया तो 1.92 करोड़ रुपये की संपत्ति के बारे में वे कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। यह राशि उक्त अवधि के दौरान उनकी वास्तविक आमदनी से 59.09 प्रतिशत ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed