{"_id":"657ac885239aebdfd902a723","slug":"cbi-searches-properties-linked-to-2-retired-cisf-officers-in-coal-pilferage-case-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI Action: दो रिटायर्ड सीआईएसएफ अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी, कोयले के अवैध खनन से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
CBI Action: दो रिटायर्ड सीआईएसएफ अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी, कोयले के अवैध खनन से जुड़ा है मामला
Thu, 14 Dec 2023 02:54 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:54 PM IST
सार
CBI Action: अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ता कोलकाता के भवानीपुर और पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर में सीआईएसएफ के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के घरों के अलावा मालदा में एक अन्य पूर्व कर्मी के आवास की तलाशी ले रहे हैं।
विज्ञापन
अवैध कोयला खनन
- फोटो : Social Media
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कोयला चोरी मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को पश्चिम बंगाल में सीआईएसएफ के दो सेवानिवृत्त अधिकारियों से जुड़ी संपत्तियों समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी कोलकाता के अलावा आसनसोल, दुर्गापुर, कुल्टी और मालदा समेत 12 स्थानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सीआईएसएफ के इन दो सेवानिवृत्त अधिकारियों को कोयला चोरी घोटाले से आर्थिक रूप से फायदा हुआ।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ता कोलकाता के भवानीपुर और पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर में सीआईएसएफ के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के घरों के अलावा मालदा में एक अन्य पूर्व कर्मी के आवास की तलाशी ले रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "हमारे अधिकारी उनकी संपत्तियों और बैंक खातों से संबंधित दस्तावेजों की तलाश कर रहे हैं। हमने उनके और उनके परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।"
आरोप है कि ईस्टर्न कोलफील्ड्स की परित्यक्त खदानों से हजारों करोड़ रुपये के अनुमानित कोयले का अवैध खनन किया गया और फिर इसकी तस्करी की गई। गलत तरीके से कमाए गए धन का लेन-देन कथित तौर पर हवाला मार्ग के माध्यम से किया गया था।