{"_id":"66f52d2cbcda7b65ad03ad9f","slug":"cbi-registers-bank-fraud-case-against-cox-and-kings-promoters-directors-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: कॉक्स एंड किंग्स के प्रमोटरों-निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज, ₹525 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
CBI: कॉक्स एंड किंग्स के प्रमोटरों-निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज, ₹525 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
Thu, 26 Sep 2024 03:15 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 26 Sep 2024 03:15 PM IST
सार
सीबीआई ने मुंबई पुलिस से जांच का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है। मुंबई पुलिस ट्रैवल कंपनी, उसके प्रमोटरों/निदेशकों अजय अजीत पीटर केरकर और उषा केरकर, सीएफओ अनिल खंडेलवाल और निदेशकों महालिंगा नारायणन और पेसी पटेल के खिलाफ मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने यस बैंक की शिकायत पर ट्रैवल कंपनी कॉक्स एंड किंग्स के प्रवर्तकों और निदेशकों के खिलाफ 525 करोड़ रुपये की बैंक ऋण धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने मुंबई पुलिस से जांच का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है। मुंबई पुलिस ट्रैवल कंपनी, उसके प्रमोटरों/निदेशकों अजय अजीत पीटर केरकर और उषा केरकर, सीएफओ अनिल खंडेलवाल और निदेशकों महालिंगा नारायणन और पेसी पटेल के खिलाफ मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
केंद्रीय जांच एजेंसी ने केंद्र के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार से निर्देश मिलने पर सभी व्यक्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के अलावा धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक कदाचार से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार आरोप है कि कंपनी ने यस बैंक से ऋण सुविधा प्राप्त करने के लिए रिकॉर्ड में हेराफेरी की।
विज्ञापन