{"_id":"63c0090cb7536f7613799aae","slug":"cbi-books-mumbai-firm-in-rs-4-957-cr-bank-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bank Fraud: पांच हजार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप; मुंबई की कंपनी के खिलाफ केस दर्ज, BOB से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Bank Fraud: पांच हजार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप; मुंबई की कंपनी के खिलाफ केस दर्ज, BOB से जुड़ा है मामला
Thu, 12 Jan 2023 06:55 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 12 Jan 2023 06:55 PM IST
सार
Bank Fraud Case: सीबीआई के अनुसार आरोपितों पर बैंक ऑफ बड़ौदा के नेतृत्व वाले 17 बैंकों के कंसोर्टियम को 4,957 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि प्रतिभा इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसके चार निदेशकों व गारंटरों के खिलाफ बैंक से धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज कराया गया है। सीबीआई के अनुसार उनपर बैंक ऑफ बड़ौदा के नेतृत्व वाले 17 बैंकों के कंसोर्टियम को 4,957 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है।
विज्ञापन
सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, "कंपनी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास कार्य जैसे डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और निष्पादन/कॉम्प्लेक्स का निर्माण, एकीकृत जल संचरण, वितरण परियोजनाएं, जल उपचार संयंत्र, बड़े पैमाने पर आवास परियोजनाएं, प्रीकास्ट डिजाइन और निर्माण, सड़क निर्माण और शहरी बुनियादी ढांचा निर्माण कार्यों से जुड़ी थी।"
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार आरोपियों पर कर्ज लेने वाली कंपनी से संबंधित पक्षों और सहायक कंपनियों को भारी मात्रा में पैसा दिया और बाद में कंपनी ने इन अग्रिमों को बट्टा खाते में डाल दिया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर, पंजाब नेशनल बैंक की ओर से की गई एक शिकायत के आधार पर केंद्रीय एजेंसी ने मुंबई स्थित वाडराज सीमेंट लिमिटेड, अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। उनपर 10 बैंकों के समूह से 1688.41 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है।