फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBDT issued refunds totaling to about Rs 4250 cr as of April 14th 2020

राहत: आयकर विभाग ने एक सप्ताह में जारी किया 4,250 करोड़ रुपये का रिफंड

Wed, 15 Apr 2020 07:16 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 15 Apr 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
CBDT issued refunds totaling to about Rs 4250 cr as of April 14th 2020

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को जानकारी दी कि आयकर विभाग ने एक सप्ताह में 10.2 लाख करदाताओं को कुल मिलाकर 4,250 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया। 

विज्ञापन

 

वित्त मंत्रालय ने दिया था बयान
वित्त मंत्रालय ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह पांच लाख रुपये तक के कर रिफंड को जल्द से जल्द जारी करेगा। इससे कोविड-19 संकट का सामना कर रहे करीब 14 लाख व्यक्तिगत और कारोबारी आयकरदाताओं को राहत पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1.75 लाख और करदाताओं को भेजा जा रहा है रिफंड 
इस संदर्भ में एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीबीडीटी ने 14 अप्रैल 2020 तक 10.2 लाख आयकरदाताओं को 4,250 करोड़ रुपये का रिफंड जारी कर दिया। इस सप्ताह करीब 1.75 लाख और करदाताओं को रिफंड भेजा जा रहा है। सीबीडीटी ने कहा कि यह रिफंड पांच से सात कार्य दिवसों में आयकरदाताओं के खातों में डाल दिया जाएगा। 

करदाताओं के जवाब का इंतजार
विभाग ने कहा है कि करीब 1.74 लाख मामलों में करदाताओं को भेजे गए ई-मेल पर उनके जवाब का इंतजार है। उनसे उनके रिफंड का पुरानी बकाया कर मांग के साथ समाधान किए जाने के बारे में पूछा गया है। इसके लिए रिमांडर भी भेजा गया है जिसमें सात दिन के भीतर उनसे जवाब देने को कहा गया है ताकि रिफंड प्रक्रिया को जल्द से जल्द प्रसंस्कृत किया जा सके। करदाता इसके लिए अपने ई-फाइलिंग खाते में लागइन करके विभाग को जवाब दे सकते हैं।


क्या है सीबीडीटी?
मालूम हो कि सीबीडीटी व्यक्तिगत आयकर और कंपनी कर के मामलों से जुड़ी प्रत्यक्ष कर क्षेत्र की शीर्ष सरकारी संस्था है। उसने पिछले वित्त वर्ष में कुल 1.84 लाख करोड़ रुपये के 2.50 करोड़ रिफंड जारी किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed