फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cattle smuggling: ED files अनुपूरक charge sheet against TMC leader Anubrata Mondal, daughter

Cattle Smuggling: ED ने TMC नेता अनुब्रत मंडल व उनकी बेटी के खिलाफ अनुपूरक चार्जशीट दाखिल की, जानें डिटेल्स

Thu, 04 May 2023 07:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 04 May 2023 07:09 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने विशेष न्यायाधीश रघुबीर सिंह के समक्ष अंतिम रिपोर्ट दाखिल की, जिन्होंने मामले की अगली सुनवाई के लिए आठ मई की तारीख तय की है।

विज्ञापन
Cattle smuggling: ED files अनुपूरक charge sheet against TMC leader Anubrata Mondal, daughter
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारत-बांग्लादेश सीमा के माध्यम से कथित पशु तस्करी से संबंधित धन शोधन के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल, उनकी बेटी सुकन्या और अन्य के खिलाफ गुरुवार को पूरक आरोप पत्र दायर किया।

विज्ञापन

मामले की अगली सुनवाई आठ मई को होगी

प्रवर्तन निदेशालय ने विशेष न्यायाधीश रघुबीर सिंह के समक्ष अंतिम रिपोर्ट दाखिल की, जिन्होंने मामले की अगली सुनवाई के लिए आठ मई की तारीख तय की। न्यायाधीश ने ईडी के विशेष लोक अभियोजक नीतेश राणा को अनुब्रत मंडल के साथ-साथ उनकी बेटी सुकन्या मंडल की ओर से पेश वकील को भी आरोपपत्र की प्रति मुहैया कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

अनुब्रत और सुकन्या मंडल इस मामले में फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं

अनुब्रत और सुकन्या मंडल दोनों इस मामले में फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में पहले गिरफ्तार किया था। ईडी ने उन्हें आसनसोल जेल के अंदर पूछताछ के बाद करोड़ों रुपये के कथित पशु तस्करी घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed