फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Caterers cheating rail passengers,charging 170 instead of 55 rupees for food

ट्रेन यात्रियों से हो रही ठगी, 55 रुपये के खाने को 170 में बेंच रहे कैटरर

Tue, 07 Feb 2017 09:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Feb 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
Caterers cheating rail passengers,charging 170 instead of 55 rupees for food
Irctc

ट्रेनों की लेटलतीफी ही नहीं खान-पान व्यवस्था को लेकर भी यात्री परेशान हैं। रेलवे में यात्रियों की शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। खाने की गुणवत्ता, कीमत से अधिक खाने के लिए पैसा वसूलना, मात्रा, बदसलूकी व स्वच्छता को लेकर रेलवे को बड़े पैमाने पर शिकायत इन दिनों मिल रही हैं।

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है की 55 रुपये की जगह खाने का 170 रुपये तक वसूला जा रहा है। पिछले एक महीने में सौ से अधिक ट्रेनों में कीमत से अधिक पैसा वसूलने का मामले सामने आया है। रेलवे ने स्पेशल ड्राइव चलाकर 61 ट्रेनों के कैटरर को रंगे हाथ पकड़ा और एक लाख से पांच लाख रुपये तक जुर्माना ठोका गया।
विज्ञापन


ट्रेनों में सनसाइन कैटरर, सत्यम कैटरर, आरके एसोसिएट्स, ब्रंदावन फूड फैक्ट्री कैटरर को रंगे हाथ रेलवे ने धरा। रेलवे जल्द ही अलग से शिकायत के लिए मोबाइल नंबर जारी करेगा, सोशल मीडिया पर शिकायत करने पर अधिक कीमत लेने वाले कैटरर को जुर्माना किया जाएगा। बीते साल भी ट्रेनों में खानपान सेवाओं से संबंधित शिकायतें रेलवे को मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक आकड़े की माने तो पिछले साल रेलवे को छह हजार से अधिक लोगों ने अधिक प्रभार, गुणवत्ता, मात्रा, बदसलूकी, स्वच्छता को लेकर शिकायत दर्ज कराई थीं। कीमत से ज्यादा वसूली को लेकर सबसे अधिक शिकायतें रेलवे को मिली थीं। 1686 लोगों ने कीमत से ज्यादा दाम चुकाने के लिए शिकायत की है तो गुणवत्ता को लेकर 1125 यात्रियों ने शिकायत की है। 

रेलवे के अनुसार खाने की तय की गई कीमत

Caterers cheating rail passengers,charging 170 instead of 55 rupees for food

. नॉन वेज थाली महज 55 रुपये। इसमें चावल 150 ग्राम, दो पराठा या चपाती, पांच पूड़ी, 150 ग्राम दाल या सांभर, दो अंडे, 100 ग्राम दही, 15 ग्राम अचार दिया जाएगा।

. वेज थाली महज महज 50 रुपये। इसमें चावल 150 ग्राम, दो पराठा या चपाती, पांच पूड़ी, 150 ग्राम दाल या सांभर, 100 ग्राम मिक्स वेजिटेबल, 100 ग्राम करी सब्जी, 100 ग्राम दही, 15 ग्राम अचार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed