फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cash deposited through UPI RBI will soon start facility for customers

UPI: अब यूपीआई से जमा हो सकेगी नकदी, आरबीआई ग्राहकों के लिए जल्द शुरु करेगा सुविधा

Sat, 06 Apr 2024 05:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2024 05:55 AM IST
सार

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, बैंकों की शाखाओं में सीडीएम लगाई जाएंगी। इससे शाखाओं पर भार कम होगा। इसके अलावा, प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स यानी पीपीआई कार्डधारकों को बैंक खाताधारकों की तरह तीसरे पक्ष के यूपीआई से भुगतान की सुविधा देने की भी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
cash deposited through UPI RBI will soon start facility for customers
RBI - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) बैंक खाते में नकदी जमा करने की बड़ी सुविधा देने जा रहा है। कतार में लगे बिना नकदी जमा करने वाली मशीन (सीडीएम) में यूपीआई के जरिये भी रकम जमा की जा सकेगी।

विज्ञापन

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, बैंकों की शाखाओं में सीडीएम लगाई जाएंगी। इससे शाखाओं पर भार कम होगा। इसके अलावा, प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स यानी पीपीआई कार्डधारकों को बैंक खाताधारकों की तरह तीसरे पक्ष के यूपीआई से भुगतान की सुविधा देने की भी तैयारी की जा रही है। अभी पीपीआई से यूपीआई भुगतान सिर्फ पीपीआई कार्ड जारी करने वाले की ओर से उपलब्ध कराई गई वेबसाइट या मोबाइल एप के जरिये ही किया जा सकता है। इससे पीपीआई कार्डधारकों को बैंक खाताधारकों की तरह यूपीआई भुगतान करने में मदद मिलेगी। छोटी राशि के लेनदेन में डिजिटल माध्यम को बढ़ावा मिलेगा। आरबीआई इन उपायों के बारे में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed