फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CARE ratings said air traffic may witness 30 percent negative growth

हवाई यात्रियों की संख्या में 30 फीसदी की कटौती संभव, महंगा होगा सफर: केयर रेटिंग्स

Tue, 21 Apr 2020 04:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 21 Apr 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
CARE ratings said air traffic may witness 30 percent negative growth
प्रतीकात्मक तस्वीर

केयर रेटिंग्स ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते चालू वित्त वर्ष के दौरान विमान यात्रियों के आवागमन में 30 फीसदी तक कमी आ सकती है, जबकि इससे पहले उसका अनुमान था कि ये आंकड़ा 20 से 25 फीसदी के बीच रहेगा। 

विज्ञापन


महंगी होगी हवाई यात्रा
इसके साथ ही रेटिंग एजेंसी ने यह अनुमान भी लगाया है कि सामाजिक दूरी के नियमों के चलते हवाई यात्रा महंगी होगी। देश में लॉकडाउन के चलते सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों को 25 मार्च से तीन मई तक निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


रेटिंग एजेंसी ने कहा, 'केयर रेटिंग्स ने इससे पहले वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान हवाई यात्रियों की संख्या में 20-25 फीसदी कमी का अनुमान जताया था, लेकिन मामलों में बढ़ोतरी, इसके तेजी से प्रसार और नए क्षेत्रों के कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील होने के चलते ऐसा लगता है कि महामारी का अंत अनिश्चित है और इसके निदान का कोई संकेत नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन ही एकमात्र तरीका 
केयर रेटिंग्स ने कहा कि, यहां तक कि टीका भी अभी तक नहीं बना है और ऐसे में लॉकडाउन ही इसके प्रसार को रोकने का एकमात्र तरीका है। रेटिंग एजेंसी ने आगे कहा, 'इसलिए हम अपने पूर्व अनुमानों को संशोधित कर रहे हैं और वित्त वर्ष 2020-21 में हवाई यात्रियों के आवागमन में 30 फीसदी कमी आने का अनुमान है।'


कोरोना पर लगाम के बाद ही हटेगी विमान सेवा से रोक
केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि कोरोना पर लगाम लगने से पहले विमान सेवा को दोबारा शुरू करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मामले में हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा से प्रतिबंध तभी हटाया जाएगा जब सरकार विश्वास में आ जाएगी कि कोरोना को नियंत्रित कर लिया गया है और भारतीय के लिए कोई खतरा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed