फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   car market gears up for festive season, dealers offering discount upto 1.5 lakh rupees

फेस्टिव सीजन में वाहन खरीदने का बढ़िया मौका, मिल रही है 1.5 लाख तक की छूट

Wed, 10 Oct 2018 02:13 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
car market gears up for festive season, dealers offering discount upto 1.5 lakh rupees

वाहन खरीदने के लिये शुभ मुहूर्त का इंतजार करने वालों की मुराद पूरी हो गई है। शुभ काम के लिये नवरात्र से अच्छा कोई समय नहीं। ऐसे में वाहन कंपनियों ने शोरूम सजाकर ग्राहकों के लिये कमर कस ली है। इसके साथ ही बाजार में छूट की भरमार भी है। तीन लाख से बीस की कारों पर डेढ़ लाख की छूट दी जा रही है। जबकि कई कंपनियों ने एक रुपये में बीमा करने का भी ऑफर दिया है।

विज्ञापन


निसान का एक रुपये में बीमा

शोरूम मालिकों को भी भारी बिक्री की उम्मीद है। निसान कंपनी ने एक रुपये में बीमा और 40 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया है। डटसन गो कंपनी ने कार पर 40 हजार की छूट दी है। हुंडई की बात करें तो ईयॉन पर 60, आई टेन ग्रैंड पर 75 और एक्सेंट पर 90, एलेंट्रा पर सवा लाख से अधिक तो टयूसॉन पर करीब डेढ़ लाख रुपये की छूट दी है।
विज्ञापन


मारुति का यह है ऑफर

मारुति ने भी ऑल्टो-800 पर 45 हजार रुपये, सलेरियो पर 55 हजार और वैगन आर पर 65 हजार रुपये तक का ऑफर दिया है। टाटा ने हैक्सा पर 98 हजार रुपये, जेस्ट पर 83 हजार, टियागो पर 40 व नेक्सॉन पर 57 हजार रुपये तक छूट की पेशकश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भी कई बड़ी कंपनियों ने डेढ़ से 2 लाख रुपये का ऑफर देने का दावा किया है। दोपहिया वाहनों पर भी साढे़ 7 हजार रुपये तक छूट दी जा रही है। ट्रैक्टरों पर 50 हजार और अन्य सुविधाएं दी जा रही है।
 
मुहूर्त देख ले जाएंगे वाहन 

कई लोगों ने श्राद्ध में वाहन बुक कराए थे, लेकिन घर लेकर नहीं गए। बुधवार को नवरात्र के पहले दिन मुहूर्त को देखते हुए वाहन घर ले जाएंगे। हालांकि, कई लोगों ने खरीदने और डिलीवरी लेने का समय रात 11:42 बजे मुहूर्त के अनुसार रखा है। जबकि कंपनी कर्मचारियों द्वारा शाम को ही चाबी सौंप दी जाएगी। मगर ग्राहक रात में वाहन लेकर घर को रवाना होंगे। 


राकेश यादव, महाप्रबंधक कैपिटल हुंडई ने कहा कि कंपनी ने ग्राहकों के लिए नवरात्र स्पेशल स्कीम के तहत 40 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक का ऑफर दिया है। बुधवार से दूसरी कंपनियों ने भी अलग-अलग ऑफर तय किए हैं। नवरात्र में अधिक से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed