{"_id":"612b7c3302b7c742a337bbec","slug":"capital-market-bharti-airtel-will-raise-21-thousand-crores-from-the-rights-issue-the-companys-board-of-directors-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंजी बाजार: भारती एयरटेल राइट्स् इश्यू से जुटाएगी 21 हजार करोड़, कंपनी के निदेशक मंडल ने दी मंजूरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
पूंजी बाजार: भारती एयरटेल राइट्स् इश्यू से जुटाएगी 21 हजार करोड़, कंपनी के निदेशक मंडल ने दी मंजूरी
Sun, 29 Aug 2021 05:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 29 Aug 2021 05:53 PM IST
सार
दूरसंचार क्षेत्र की बड़ी कंपनी भारती एयरटेल ने राइट्स इश्यू के माध्यम से 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया है। कंपनी इस इश्यू के तहत 535 रुपये के दाम पर शेयर जारी करेगी।
विज्ञापन
भारती एयरटेल
विस्तार
देश के दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल के निदेशक मंडल ने 21 हजार करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू को मंजूरी दे दी। इश्यू के तहत 535 रुपये प्रति शेयर के दाम पर शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 530 रुपये प्रति शेयर प्रीमियम राशि शामिल है।
विज्ञापन
राइट इश्यू के भुगतान की योजना के अनुसार आवेदन पर 25 फीसदी पैसा देना होगा और बची राशि दो किस्तों में 36 माहों में चुकाना होगी। राइट्स शेयर का अनुपात प्रत्येक 14 शेयर पर एक शेयर का रहेगा। रिकॉर्ड तारीख को पात्र शेयर धारक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
रविवार को हुई कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में पूंजी जुटाने की योजना पर विचार किया गया। इसमें राइट्स इश्यू के लिए 535 रुपये के पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर मूल्य को मंजूरी दी गई। बीएसई को भेजी सूचना में एयरटेल ने कहा है कि बोर्ड ने पात्र इक्विटी शेयरधारकों को पांच रुपये के अंकित मूल्य के शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है। इसका आकार 21,000 करोड़ रुपये तक होगा। इश्यू की अन्य शर्तें जैसे इसकी मियाद, रिकॉर्ड तिथि आदि बोर्ड बाद में तय करेगा। बैठक में मौजूदा कारोबारी स्थिति व अन्य मसलों पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन